berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

महाविद्यालय  में आई. क्यू. ए. सी. के तहत आयोजित  कार्यशाला के द्वितीय दिवस डा.आशीष ने रिसर्च मेथोडोलॉजी में मेथड ऑफ कंटेंट एनालिसिस, हाइपोथेसिस के विषय में शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी।

एनएचएल नेटवर्क 

बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में आई. क्यू. ए. सी. के तत्वावधान में रिसर्च मेथोडोलॉजी विषय पर प्रभारी प्राचार्य डा. एम. एस. कुटियाल की अध्यक्षता में आयोजित दो दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला के द्वितीय दिवस पर मुख्य वक्ता डा.आशीष ने रिसर्च मेथोडोलॉजी में मेथड ऑफ कंटेंट एनालिसिस, हाइपोथेसिस के विषय में शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को विस्तार से बताया।उन्होंने डेडक्टिव एण्ड इंडक्टिव मेथड पर भी व्यापक व्याख्यान प्रस्तुत किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा.पी.सी.मठपाल ने कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए आई. क्यू.ए.सी.के समन्वयक डा.धीरज सिंह खाती समेत अन्य सदस्यों की सराहना की।कार्यशाला के आयोजक सचिव डा.धीरज सिंह खाती ने कार्यशाला के सफल संचालन के लिए समस्त प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यशाला के अंत में डा.पवन टम्टा असिस्टेंट प्रोफेसर,गणित विभाग ने मुख्य वक्ता समेत समस्त प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यशाला में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, शोधार्थी, विद्यार्थी तथा अन्य महाविद्यालयों के शोधार्थियों ने प्रतिभाग किया।

Share This News