berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में आई. क्यू. ए. सी. के तत्वावधान में रिसर्च मेथोडोलॉजी विषय पर दो दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का शुभारंभ।

बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में आई. क्यू. ए. सी. के तत्वावधान में रिसर्च मेथोडोलॉजी विषय पर दो दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का शुभारंभ।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में आई. क्यू. ए. सी. के तत्वावधान में रिसर्च मेथोडोलॉजी विषय पर प्रभारी प्राचार्य डा. एम. एस. कुटियाल की अध्यक्षता में दो दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला में मुख्य वक्ता डा.आशीष अंशु, असिस्टेंट प्रोफेसर, राजकीय डिग्री कॉलेज गणाई गंगोली रहे। रिसर्च मेथोडोलॉजी के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए डा.आशीष जी ने शोध कार्य हेतु डाटा की उपयोगिता, डाटा विश्लेषण आदि के विषय में व्यापक चर्चा कर विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों का ज्ञानवर्धन किया। उन्होंने सुनियोजित शोध एवं शोध के प्रकार के विषय पर भी वृहद व्याख्यान प्रस्तुत किया। कार्यशाला के आयोजक सचिव डा.धीरज सिंह खाती ने बताया कि यह कार्यशाला शोध की दृष्टि से शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगी। कार्यशाला के अंत में डा.बी. एस. बिष्ट,असिस्टेंट प्रोफेसर,रसायन विज्ञान ने मुख्य वक्ता समेत समस्त प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यशाला का संचालन डा.लीलाधर मिश्र ने किया। कार्यशाला में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, शोधार्थी, विद्यार्थी तथा अन्य महाविद्यालयों के शोधार्थियों ने प्रतिभाग किया।

Share This News