berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

महाविद्यालय में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस कार्यक्रम संम्पन्न।

महाविद्यालय में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस कार्यक्रम

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम को महाविद्यालय प्राचार्य डॉ 0 पी0 सी0 मठपाल ओर महाविद्यालय एन्टी ड्रग सेल के नोडल अधिकारी एम0 एस0 कुटियाल के द्वारा किया गया। साथ ही इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरिता और रितिका रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को अपने लक्ष्य को प्राप्त ओर सामाजिक विकास और व्यक्तिगत विकास को प्राप्त करने के लिए तम्बाकू से दूर रहना चाहिए और अपने आस-पास के सभी लोगो को इसके सेवन से दूर रहने की सलाह दी। नोडल अधिकारी एम0 एस0 कुटियाल ने सभी छात्र-छात्राओं ओर उपस्थित सभी प्राध्यापको को उत्तराखंड नशा मुक्त देवभूमि के अभियान में सहभागिता के साथ अपने समाज, ग्राम व क्षेत्रो में नशा उन्मूलन के लिए लोगो को जागरूक करने को कहा। महाविद्यालय में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर सभी छात्र-छात्राओं और प्राध्यापको को शपथ दिलाया गया। इस कार्यक्रम में डॉ पवन टम्टा, डॉ बालम सिह विष्ट, डॉ धीरज सिह खाती, डॉ कंचन भंडारी, डॉ वंदिता कांडपाल, डॉ लीलाधर मिश्र आदि उपस्थित रहे।

Share This News