गंगोलीहाट के प्रसिद्ध रंगकर्मी ,भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता ,लक्ष्मण सिंह नेगी का उम्र 86 वर्ष की उम्र में निधन।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता किशन पांठक।
गंगोलीहाट प्रसिद्ध रंगकर्मी ,भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता ,पूर्व स्वास्थ्य निरिक्षक स्थानीय हाट गांव निवासी लक्ष्मण सिंह नेगी उम्र 86 वर्ष का विगत रात्रि निधन हो गया स्वर्गीय नेगी कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे उनके निधन का समाचार मिलते ही उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया उनका अंतिम संस्कार आज स्थानीय रामेश्वर घाट में किया गया उनके एकमात्र पुत्र के पूर्व में ही निधन हो जाने के कारण उनके पौत्र आशु नेगी ने चिता को मुखाग्नि दी उनके निधन पर भाजपा सहित अनेक संगठनों ने शोक सभा कर शोक संवेदना व्यक्त की

