महाविद्यालय गंगोलीहाट ने नशा मुक्ति अभियान को लेकर एक जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया,

एनएचएल नेटवर्क।
गंगोलीहाट शहीद पवन सिंह सुगड़ा राजकीय महाविद्यालय गंगोलीहाट के प्राचार्य डॉ. मधुकेश गुप्ता के निर्देशानुसार महाविद्यालय की एंटी ड्रग समिति द्वारा महाविद्यालय से गंगोलीहाट मुख्य बाजार से सामुदायिक स्वास्थ्य गंगोलीहाट से होते हुए पुनः महाविद्यालय तक नशा मुक्ति अभियान को लेकर एक जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र – छात्राओं ने जागृति लाओ, नशे को दूर भगाओ। नशे से दोस्ती, जीवन से मुक्ति । नशे की लत, मौत को खत । नशा मतलब, जीवन की बर्बादी आदि स्लोगन के माध्यम से आम जनमानस को नशे के दुष्प्रभावों का संदेश दिया। कार्यक्रम में एण्टी ड्रग समिति के प्रभारी द्विजेश कुमार, डॉo हेमा मेहरा, डॉ0 विक्रम सिंह, डॉ० वीरू राजभर, डॉ० ओंकार चतुर्वेदी, डॉ० ममता नेगी, डॉ० दीप्ति रावल, भगवान सिंह पंचपाल, दिनेश चन्द कोठारी, राजेन्द्र सिंह एवं विनोद सिंह नित्वाल उपस्थित रहे।

