बेरीनाग के जीआईसी मैदान में 20 दिवसीय ट्रेड फेयर मेले का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत ने रिबन काटकर किया ।

एनएचएल नेटवर्क।
बेरीनाग: जीआईसी मैदान में 20 दिवसीय ट्रेड फेयर मेले का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत ने रिबन काटकर किया । मेले को लेकर स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। मेले में बड़ा झूला, नाव, मिक्की माउस, बच्चों के लिए ट्रेन और सौ से अधिक विभिन्न दुकानें लगाई गई हैं। वहीं, मेले का उद्घाटन नगर पंचात अध्यक्ष हेम पंत ने किया। मेले का उद्घाटन करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत ने कहा कि आज के समय में मनोरंजन के साधन कम होते जा रहे हैं। इस तरह के मेले के आयोजन से स्थानीय लोगों को मनोरजन के साधन मिल जाते हैं। इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत की ओर से मेले को सहयोग करने का आश्वासन दिया है। साथ ही मेले के दौरान सफाई का ध्यान रखने के निर्देश दिए। मौके पर गोविन्द भण्डारी,कैलाश चन्याल समेत कई लोग सामिल रहे।


