berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा का आयोजन

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग महाविद्यालय में  दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा के आयोजन का शुभारंभ किया गया। बेरीनाग महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पी सी मठपाल द्वारा वार्षिक क्रीड़ा का विधिवत शुभारंभ किया गया। प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों को जीवन मे खेल के महत्व विषय पर संबोधित किया। सह क्रीड़ा प्रभारी डॉ एम एस कुटियाल ने खेल द्वारा अनुशासन के विकास पर प्रकाश डाला गया।वार्षिक क्रीड़ा के प्रथम दिवस में शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल तथा बैडमिंटनआदि खेल विधाओं में छात्र छात्राओं द्वारा बढ़ चढ़ कर भागीदारी की गई। कार्यक्रम में डॉ डी एस खाती, डॉ दीपा पंत, डॉ बीना लोहिया, डॉ बी एस बिष्ट, डॉ गरिमा पुनेठा समेत सभी प्राध्यापक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This News