बेरीनाग के उडियारी के युवाओं ने जंगल को जलने से बचाया,
बेरीनाग के उडियारी के युवाओं ने जंगल को जलने से बचाया,

एनएचएल नेटवर्क टीम।
बेरीनाग। गर्मी बढ़ने के साथ क्षेत्र के जंगलों में आग लगनी शुरू हो गयी है। बेरीनाग में उडियारी बैंड के पास जंगलों में अचानक लगी आग ने विकाराल रूप ले लिया। यह देखते ही गांव के युवक मंगल दल के अध्यक्ष योगेश महरा के नेतृत्व में ग्रामीण आग बुझाने के लगे है। वन विभाग को भी जंगल में आग लगने की सूचना दे दी गयी है। आग बुझाने में युवक मंगल दल के अध्यक्ष योगेश सिंह महरा, नंदन महरा, गजेन्द्र महरा, महिपाल महरा, सचिन, भरत, दीपक मोहित सहित आदि मौजूद थे। उधर जंगल में आग लगने की सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी चंदा मेहरा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम भी क्षेत्र में पहुंची और ग्रामीणों के साथ आग बुझाई। वन क्षेत्राधिकारी चंदा मेहरा ने युवाओं के द्वारा जंगल की आग बुझाने में की गयी मदद की सराहना की है और लोगों से जंगलों में आग नही लगाने और आग बुझाने वन विभाग को सहयोग करने की अपील की।

