उत्तरकाशी मनेरी मानसरोवर होटल के पास एक मैक्स वाहन खाई में गिरा एक की मौत।

एनएचएल नेटवर्क।
उत्तरकाशी देर शाम NH 108 मनेरी मानसरोवर होटल के पास एक लोकल मैक्स वाहन खाई में गिर गया घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व 108 सेवा भटवाड़ी से रवाना हुई प्रारंभिक खबर के अनुसार उक्त वाहन यूटिलिटी जो लुंथुरु ग्रामीण मोटर मार्ग पर लुंथुरु से मनेरी आ रहा था जिसमे दो लोग सवार थे जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई व एक सामान्य घायल बताया जा रहा हैं। खबरों के अनुसार यूटिलिटी वाहन संख्या यूके-10T.A. 0692 जिसमें भगवान सिंह पुत्र प्रताप सिंह ग्राम बयाना, उम्र करीब 30 वर्ष, कि इस घटना में मौत हो गई जबकि राजन पुत्र हरि सिंह ठाकुर, 32 वर्ष, घायल हुआ है जो वाहन चालक है जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में लाया गया है।

