राजस्थान के सिंघाना की न्यू ईडन स्कूल के पूर्व छात्र सब इंस्पेक्टर देशराज धायल का सिंघाना में स्वागत सम्मान।
राजस्थान के सिंघाना की न्यू ईडन स्कूल के पूर्व छात्र सब इंस्पेक्टर देशराज धायल का सिंघाना में स्वागत सम्मान।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता राजेश कुमार शर्मा
सिंघाना सतनाली वाले वरिष्ठ पत्रकार की लेखनी से ) राजस्थान राज्य के ऐतिहासिक उपखंड मुख्यालय शहर खेतड़ी के बगलगीर ऐतिहासिक कस्बे सिंघाना की रेलवे लाइन कॉलोनी स्थित प्रतिष्ठित मेरिटोरियस स्कूल न्यू ईडन के पूर्व छात्र और वर्तमान में राजस्थान पुलिस के सब इंस्पेक्टर के रूप में राजस्थान के सीकर जिले में पदस्थापित यानी डेजिगनेटेड देशराज धायल का रेलवे लाइन कॉलोनी सिंघाना स्थित न्यू ईडन स्कूल सिंघाना में वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2023 में स्वर्ण पदक हासिल करने पर 28अगस्त 2023 को स्वागत सम्मान अभिनंदन करने की उपलब्धि पूर्ण अर्थात फीट खबर है।
राजस्थान के झुंझुनूं जिलांतर्गत सिंघाना कस्बे में रेलवे लाइन कॉलोनी स्थित न्यू ईडन स्कूल सिंघाना के
माननीय डायरेक्टर महोदय अनिल गोदारा ने व्हाट्स एप प्रेस नोट प्रेषित करके बताया कि 28 अगस्त 2023 शनिवार को सिंघाना कस्बे की रेलवे लाइन कॉलोनी स्थित मेरिटोरियस स्कूल न्यू ईडन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स _2023 में स्वर्ण पदक विजेता देशराज धायल का स्वागत सम्मान किया गया। देशराज धायल न्यू ईडन स्कूल सिंघाना के पूर्व विद्यार्थी रहे हैं । देशराज धायल के वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2023 (जो कनाडा में आयोजित हुए) में स्वर्ण पदक विजेता रहने पर न्यू ईडन स्कूल सिंघाना के संपूर्ण विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा । न्यू ईडन स्कूल सिंघाना में आगमन पर देशराज धायल का साफा और तिलक माल्यार्पण के साथ मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया गया ।न्यू ईडन स्कूल के माननीय पेट्रॉन यानी संरक्षक भीखाराम भाई धायल, संस्था निदेशक डॉ. अनिल भाई गोदारा, न्यू ईडन स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. अनीता, न्यू इंडियन अंग्रेजी माध्यम की प्रधानाध्यापिका श्रीमती पिंकी एवं स्टाफ सदस्य भीम सिंह, बाबूलाल, आजाद सिंह, ज्योति भाटी, सुमित्रा, रचना यादव सहित संपूर्ण स्टाफ व विद्यार्थियों एवं अमर सिंह नेहरा, अनिल धायल, सत्यवीर डागर, रामजीलाल, राजेंद्र यादव, महेंद्र, अमरसिंह सेन, राजकुमार डाटिका ,दिलीप ,महिपाल इत्यादि ग्रामीणों ने देशराज धायल का जोरदार स्वागत किया । भारत माता और वंदे मातरम के नारो से वातावरण को गुंजायमान कर दिया ।विद्यार्थियों ने तिरंगे झंडे व तालिया की गड़गड़ाहट के साथ देशभक्ति नारो से माहौल में और अधिक उत्साह पैदा कर दिया । संस्था निदेशक डॉ. अनिल गोदारा ने बताया कि देशराज धायल स्कूली स्तर पर भी राज्य स्तर पर कई बार कुश्ती में पदक ले चुके हैं। विश्व स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त करना केवल विद्यालय के लिए ही नहीं बल्कि गांव समाज और राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि यानी फीट है। क्षेत्र के सैकड़ो विद्यार्थी देशराज से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेंगे। उल्लेखनीय है कि देशराज धायल राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत है। देशराज धायल राजस्थान राज्य के झुंझुनूं जिलांतर्गत सिंघाना कस्बे के पास ढाणी हुकमा के वासी है व राजस्थान के सीकर जिले में राजस्थान पुलिस के सब इंस्पेक्टर के रूप में कार्यरत हैं। देशराज धायल के पिता का नाम रूक्मानंद धायल है।
जनश्रुतियों के मुताबिक सिंघाना का उक्त न्यू ईडन सीनियर सेकेंडरी प्राइवेट स्कूल काफी स्टूडेंट्स को मेरिटोरियस स्टूडेंट्स में परिवर्तित करके क्षेत्र में अपनी पहचान मेरिटोरियस स्टूडेंट्स बनाने वाले स्कूल की बना चुका है। क्षेत्र के लिए एक ऐसा संस्थान है जो शिक्षा के साथ साथ छात्रों को खेल के क्षेत्र में भी उपलब्धियां यानी फीट हासिल करने के लिए तैयार करता है।

