धार्मिक कार्यक्रमों से युवा पीढ़ी को मिलते हैं श्रेष्ठ संस्कार – महेश बसावतिया
धार्मिक कार्यक्रमों से युवा पीढ़ी को मिलते हैं श्रेष्ठ संस्कार – महेश बसावतिया

जयपुर,राजस्थान,28 अगस्त, 2023( हमारे राजस्थान एंड हरियाणा जनरल एंड मैनेजिंग एडिटर राजेश कुमार शर्मा
सिंघाना राजस्थान राज्य के झुंझुनूं जिला मुख्यालय शहर झुंझुनूं में सक्रिय वरिष्ठ बीजेपी नेता महेश भाई बसावतिया द्वारा एक बयान जारी करके सर्व जन भाईचारे की भावना के तहत कहा है कि धार्मिक कार्यक्रमों से युवा पीढ़ी को श्रेष्ठ संस्कार मिलते हैं और सर्व जन हार्दिक भाईचारे के साथ कार्य करने की शिक्षा मिलती है जो अखिल राष्ट्र अखिल मानवता और अखिल समाज के लिए हितकारक है । उक्त आशय के बयान का व्हाट्स एप प्रेस नोट प्रेषित करके वरिष्ठ बीजेपी नेता महेश भाई बसावतिया ने अपने बयान में आगे बताया कि
हमारी युवा पीढ़ी कहीं भटकाव की ओर ना चली जाए कही बुरे विचारों को ना अपना ले इसके लिए उन्हें महान मानवतावादी विचारों से ओत प्रोत करना पड़ेगा। हमारी युवा पीढ़ी को महान सनातन सिद्धांतों की शिक्षा देकर और सर्व जन हार्दिक भाई चारा ,शांति ,अहिंसा, मर्यादा सह अस्तित्व के महान मानवतावादी विचारों से परिपूर्ण करके फूहड़ता और असभ्यता की ओर जाने से बचाना होगा । भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश बसावतिया ने कहा कि धार्मिक आयोजनो को लेकर युवा पीढ़ी की भागीदारी ही श्रेष्ठ संस्कार प्रदान कर सकती है । रामकथा जैसे आयोजनों से हमें समाज के रिश्तों की मर्यादा का पता चलता है । सुसंस्कृत युवा पीढ़ी सनातन धर्म की पोषक होने में और सर्व जन हार्दिक भाईचारा ,शांति अहिंसा मर्यादा नीति और सह अस्तित्व सहिष्णुता के महान मानवतावादी विचारों को आत्मसात करने प्रचारने में महती भूमिका अदा कर सकती है । बसावतिया ने रामचरित मानस का उल्लेख करते हुए कहा कि
धर्म तें बिरति जोग ते ग्याना ।
ज्ञान मोच्छप्रद बेद बखाना ।।
जातें बेगि द्रवउँ मैं भाई ।
सो मम भगति भग जयत सुखदाई ।
राम जी पंचवटी में निवास करने लगते हैं । लक्ष्मण जी उनसे ज्ञान, विज्ञान, भक्ति व माया के बारे में पूछते हैं । मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम जी कहते हैं कि धर्म पालन से वैराग्य तथा योग से ज्ञान होता है और ज्ञान मोक्षदायक है ऐसा वेद कहते हैं । परंतु जिससे मै शीघ्र प्रसन्न होता हूँ वह मेरी भक्ति है जो भक्तों को सुख देने वाली है । उन्होंने युवा पीढ़ी का आह्वान किया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के आदर्शों पर चलकर एक स्वच्छ समाज व सशक्त भारत को बनाने में अपना योगदान देवें और सर्व जन हार्दिक भाईचारा अहिंसा नीति मर्यादा सहिष्णुता सह अस्तित्व के महान मानवतावादी विचारों का प्रचार करने अर्थात प्रचारने में अपना योगदान करें ।

