FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandउत्तराखंडचमोलीराज्य

जोशीमठ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, एक की मौत।

एसडीआरएफ ने चलाया राहत और बचाव अभियान।

एनएचएल नेटवर्क।

चमोली  उत्तराखंड के चमोली जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है यहां जोशीमठ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, कार में पांच लोग सवार थे। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने घनघोर अंधेरे में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटनाक्रम के मुताबिक देर रात्रि कोतवाली जोशीमठ द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि जोशीमठ से 02 किलोमीटर की दूरी पर सलूड़ में एक आल्टो कार खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।

उक्त सूचना पर जोशीमठ से HC महेश ऐठानी के हमराह रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर एक ऑल्टो कार (UK11B 2096) अनियंत्रित होने से लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, उक्त कार में 05 लोग सवार थे। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक दुर्गम परिस्थितियों के बीच 02 घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया जबकि एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी जिसके शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। इसके अतिरिक्त 02 लोग सामान्य घायल थे जो स्वयं ही बाहर आ गए थे।

घायलों का विवरण:-

सोभन चौहान पुत्र श्री पूरण सिंह चौहान, 26 वर्ष,
संदीप चौहान पुत्र श्री धर्म सिंह चौहान, 30 वर्ष
सौरभ चौहान पुत्र श्री भरत सिंह, 20 वर्ष (सामान्य घायल)
किशोर चौहान पुत्र श्री वीरेंद्र सिंह चौहान, 28 वर्ष (सामान्य घायल) मृतक का विवरण:-
शरण सिंह चौहान पुत्र श्री माधो सिंह
उपरोक्त सभी ग्राम- सलूड़, डूंगा जोशीमठ, चमोली के निवासी है।

 

Share This News