FEATUREDGeneralLatestNewsppछत्तीसगढ़

परसाभाटा क्षेत्र में भारी वाहनों के वैकल्पिक मार्ग की मांग को लेकर प्रारंभ हुआ धरना।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता रेखा भारती ।

कोरबा जिले के उपनगरीय क्षेत्र बालको परसा भाटा में परसा फटा विकास समिति के बैनर तले क्षेत्र वासियों ने सड़क पर भारी वाहनों के वैकल्पिक मार्ग की मांग को लेकर धरना प्रारंभ कर दिया है, इस विषय की जानकारी देते हुए विकास डालमिया(परसा फटा विकास समिति सदस्य) द्वारा यह जानकारी दी गई की एक सूत्रीय मांग जिसमें परसाभाटा क्षेत्र में भारी वाहनों हेतु वैकल्पिक मार्ग की मांग को लेकर बालको प्रबंधन के विरुद्ध धरना प्रदर्शन प्रारंभ किया गया है। तो वही शशि चंद्र के द्वारा आंदोलन के विषय में बताया गया कि भारी वाहनों की आवाजाई के चलते क्षेत्र में आए दिन दुर्घटनाएं निर्मित होती है जिससे भय का आलम निर्मित है। अतः बालको प्रबंधन से उनके द्वारा मांग की जा रही है कि उक्त भारी वाहनों की आवाजाई हेतु वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाए, ताकि इन वाहनों के चलते आए दिन हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाई जा सके।

Share This News