berinagFEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhpputtarakhand

चौड़मन्या के नगौर में खेत से घास ला रही महिला पर झपटा गुलदार, घायल।

एनएचएल नेटवर्क।

चौडमन्या में नगौर के खेत से घास लेकर आ रही एक महिला पर गुलदार ने हमला कर उसे घायल कर दिया। गंभीर अवस्था में उसे प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र लाया गया जहा से महिला को यहां से हल्द्वानी रेफर किया गया है।
मंगलवार को चौडमन्या के नगौर में गीता उप्रेती 38 वर्ष पत्नी कैलाश चन्द्र खेत से घास लेकर शाम 5 बजे घर आ रही थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने हमलाकर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया। महिला गुलदार के हमले में किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रही। उसके सिर व गर्दन पर गहरे निशान हैं। बाद में महिला को ग्रामीण चौडमन्या प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेन्टर हल्द्वानी रेफर कर दिया।

महिला का पति बाहर नौकरी करता है और बच्चे  शिक्षा के लिए बाहर रहते हैं। महिला घर में अकेले ही रहती हैं।वन विभाग को घटना की जानकारी मिलने ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और   वन क्षेत्राधिकारी चंदा मेहरा ने बताया कि मौके पर वन विभाग की टीम गस्त कर रही है और लोगो को जागरूक किया जा रहा है कि वह घर से अकेले न निकले व 5 बजे से पहले घर मे आये व बच्चो व जानवरो को टाईम से अन्दर कर ले। घास इत्यादि के लिये जंगल की ओर जाते है तो झुण्ड मे ही जाये।

Share This News