FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

हाट कला एवं सास्कृतिक मंच द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन स्टार नाइट में माया उपाध्याय , कैलाश कुमार ,बिहान ग्रुप अल्मोड़ा के कलाकारों ने धमाल मचाया ।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता किशन पाठक।

गंगोलीहाट हाट कला एवं सास्कृतिक मंच द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन स्टार नाइट में माया उपाध्याय , कैलाश कुमार ,बिहान ग्रुप अल्मोड़ा के कलाकारों , प्रसिद्ध गायक कल्याण बोरा के गीतों ने धमाल मचाया ,वही पुनौली सांस्कृतिक दल द्वारा आकृर्षक चाचरी गायन ओम सृष्टि ग्रुप द्वारा शिव काली तांडव ,हाट भजन मंडली द्वारा शानदार भजन, की प्रस्तुति ,हरज्यू भजन मंडली द्वारा शानदार भजन ,पहाड़ी बाँयज हनी डांस ग्रुप मवानी द्वारा शानदार डांस, बी डांस ग्रुप बेरीनाग द्वारा शानदार डांस, डांस अकैडमी गंगोलीहाट द्वारा शानदार डांस की प्रस्तुति दी गई इसके अलावा रागिनी बिष्ट हिमानी कनक द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई ।

आज स्थानीय हरज्यू मंदिर से जीआईसी होते हुए स्थानीय लोक निर्माण निरीक्षण भवन तक क्षेत्र के विद्यालयों महिला मंगल दलों द्वारा आकर्षक श्री कृष्ण झांकी एवं नंदा सुनंदा की झांकी निकाली गई दोपहर बाद स्थानीय कलाकारों एवं विद्यालयी बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। देर शाम को मटकी फोड़ने का आयोजन किया जाएगा। स्टार नाइट में प्रसिद्ध गायिका मेघना चंद्रा द्वारा अपनी आवाज का जादू बिखेरा जाएगा ।

तथा देर रात को लकी ड्रा के कूपन खोले जाएंगे महोत्सव समिति के अध्यक्ष बबलू पांडे ने महोत्सव को सफल बनाने में सभी से सहयोग की अपील की है। इधर शांति व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु थाना अध्यक्ष मंगल सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किया गया


महोत्सव का संचालन पिथौरागढ़ से आए नारायण सिंह बिष्ट उर्फ नानू बिष्ट शिक्षक त्रिभुवन बिष्ट एवं किशन पाठक ने संयुक्त रुप से किया

Share This News