berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhandपिथौरागढ

जिला पंचायत सदस्य ने प्रभागीय वनाधिकारी बेरीनाग को ज्ञापन सौपकरआदमखोर गुलदार को मारे जाने की माग की।

जिला पंचायत सदस्य ने प्रभागीय वनाधिकारी बेरीनाग को ज्ञापन सौपकरआदमखोर गुलदार को मारे जाने की माग की।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग जिला पंचायत सदस्य दिवाकर रावल ने वन क्षेत्राधिकारी चंदा मेहरा के माध्यम से प्रभागीय वनाधिकारी क्षेत्र बेरीनाग को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में चौड़मन्या एवं राईआगर क्षेत्र में आये दिन गुलदार के आतंक को रोके जाने की माग की है। पिछले एक साल के अन्तर्गत गुलदार द्वारा दो बच्चों का निवाला बना दिया है, कल नागौर ग्राम में एक महिला को गम्भीर रूप से घायल कर दिया है, इस घटना के बाद से गुलदार का आतंक का डर स्थानीय लोगों में बना हुआ है, छोटे बच्चों को स्कूल भेजने में भी स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।उन्होने स्थिति की गम्भीरता को देखते हुये जनता की माँग के अनुरूप नरभक्षी गुलदार को तुरन्त मारने की मांग की है।.

Share This News