हाट कला एवं सास्कृतिक मंच द्वारा 4 सितंबर से आयोजित तीन दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रमों व लक्की ड्रा के साथ समापन।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता किशन पाठक:
गंगोलीहाट हाट कला एवं सास्कृतिक मंच द्वारा 4 सितंबर से आयोजित तीन दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव का विगत रात्रि रंगारंग कार्यक्रमों व लक्की ड्रा के साथ समापन हो गया
स्थानीय ब्यालपाटा मैदान में आयोजित तीन दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव में दोपहर 2:00 बजे से स्थानिक कलाकारों विद्यालयी छात्र छात्राओं ने अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किये तथा चाचरी गायन प्रतियोगिता में महिला मंगल दल रावलगांव की टीम ने प्रथम , हाट महिला समूह ने द्वितीय स्थान तथा छिमाल देवी महिला समूह हाट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जिन्हें महोत्सव समिति के अध्यक्ष बबलू पांडे, नगर पालिका अध्यक्षा जय श्री पाठक, पूर्व ब्लाक प्रमुख गंगा बिष्ट, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्षा भगवती महरा, सभासद नीम परगाई द्वारा समिति की ओर से प्रतीक चिन्ह व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

देर शाम आयोजित मटकी फोड़ो प्रतियोगिता में सैम क्लब भुल्यूडा व युवक मंगल दल हाट के बीच मुकाबला हुआ सैम क्लब के युवाओं को पहला मौका दिया गया लेकिन वह मटकी तक पहुंचने के बाद भी फोड नहीं पाए जिस पर फिर युवक मंगल दल हाट को मौका दिया गया तो उन्होंने मटकी फोड़ डाली जिस पर युवक मंगल दल हाट को विजई घोषित किया गया रात्रि स्टार नाइट में प्रसिद्ध गायिका मेघा चंद्रा, नीरज चुफाल , कला दर्पण पिथौरागढ़ व ग्रोअप डांस ग्रुप गंगोलीहाट की टीम ने धमाल मचा कर दर्शकों की वाही वाही लूटी । रात्रि 1:00 बजे लक्की ड्रा के कूपन निकलेंगे जिसमें पठक्यूडा निवासी प्रियांशी पाठक को प्रथम पुरस्कार स्कूटी, टिम्टा निवासी दीपक कुमार को द्वितीय पुरस्कार गेर वाली साइकिल, धारापानी निवासी यामिनी बोरा को तृतीय पुरस्कार आटा चक्की, गंगोलीहाट निवासी योगेश महरा को चतुर्थ पुरस्कार एल ई डी टीवी, प्रदीप पंत प्रिया मेडिकल स्टोर को पांचवा पुरस्कार स्मार्ट फोन तथा 50 अन्य लोगों को सान्त्वना पुरस्कार दिए गए। महोत्सव में शांति व्यवस्था को लेकर थाना अध्यक्ष मंगल सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात था।

महोत्सव के सफल आयोजन में सहयोग के लिए महोत्सव समिति के अध्यक्ष बबलू पांडे ने हाट कला एवं सांस्कृतिक मंच, पहाडी बाँयज हनी डांस ग्रुप की ओर से सभी का आभार व्यक्त किया है। महोत्सव का संचालन पिथौरागढ़ से आए नारायण सिंह बिष्ट उर्फ नानू बिष्ट शिक्षक त्रिभुवन बिष्ट व किशन पाठक ने किया।


