बेरीनाग नव युवक मंगल दल के नव युवकों ने श्री कृष्ण-जन्माष्टमी पर नृत्य , मटकी फोड़ प्रतियोगिता,का आयोजन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क टीम।
बेरीनाग -नव युवक मंगल दल बेरीनाग के नव युवकों द्वारा श्री कृष्ण-जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर रामलीला मैदान में , नृत्य प्रतियोगिता, मटकी फोड़ प्रतियोगिता,भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेरीनाग क्षेत्र के सभी विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिता प्रतिभाग किया।

नृत्य प्रतियोगिता -प्रथम स्थान गुरुकुल पब्लिक स्कूल बेरीनाग,द्वितीय स्थान -राजकीय कन्या इंटर कालेज बेरीनाग
तृतीय स्थान जीडी पब्लिक स्कूल बेरीनाग ने प्रप्त किया। वही मट्की फोड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान-साधना पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान -गुरुकल पब्लिक स्कूल बेरीनाग तृतीय स्थान आर्यन पब्लिक ने प्राप्त किया।

मंच संचालन कमल जोशी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष हेम पंत एवं विशिष्ट अतिथि बलवन्त धानिक,मनमोहन सिंह महेता, भूपेंद्र सिंह भण्डारी,पंकज पंत, पीयूष पंत, विशाल पंत, मयंक पंत, विनय पंत, मनीष रौतेला, राजकमल धानिक,देवेन्द्र लाल शाह, राजेश कार्की,मनीष

पंत(मोना) ,दीप बिष्ट, राजेश रावत,सजय धानिक, कपिल पन्त, प्रियांशु बाफिला,शुभम उप्रेती,हिमांशु जोशी, दीपू धानिक,गौरव उप्रेती, पीयूष प्रभात, संतोष गोस्वामी, धर्मेन्द्र लाल शाह, सुमित पन्त,नीरज जोशी,सौरभ पन्त,अमित विष्ट ,नितेश जोशी,रोहित उपाध्याय, कृष्णा धपोला,सहित कई लोग उपस्थित रहे।


