राजस्थान के झुंझुनूं में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस समारोह धूम धाम पूर्वक आयोजित।
राजस्थान के झुंझुनूं में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस समारोह धूम धाम पूर्वक आयोजित

जयपुर, राजस्थान राजस्थान एंड हरियाणा जनरल एंड मैनेजिंग एडिटर राजेश कुमार शर्मा राजस्थान राज्य के झुंझुनूं जिला मुख्यालय शहर झुंझुनूं स्थित स्काउट गाइड परिसर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस समारोह झुंझुनूं जिला साक्षरता अधिकारी कुलदीप खरबास के कुशल संयोजन और माननीय झुंझुनूं जिला कलेक्टर डाक साहब डाक्टर खुशाल के मुख्य आतिथ्य में प्रातः 11 बजे आयोजित होने किया गया।

झुंझुनूं जिला साक्षरता एवम सतत शिक्षा अधिकारी कुलदीप खरबास के व्हाट्स एप प्रेस नोट मुताबिक इस आकर्षक समारोह में झुंझुनूं जिले की विभिन्न पंचायत समितियों के 11सक्रिय लर्नरस और उत्कृष्ट शिक्षण प्रदर्शन करने वाले 13 स्वयंसेवी शिक्षकों को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में झुंझुनूं के माननीय एडीएम मुरारी लाल शर्मा , मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अनुसुइया सिंह, महिला अधिकारिता विभाग से उपनिदेशक विप्लव न्योला ,बाल अधिकारिता विभाग से सहायक निदेशक पवन पूनिया , सी ओ स्काउट महेश कलावत, सी ओ गाइड सुभिता गिल , जेपी जानू सीनियर सेकेंडरी स्कूल झुंझुनूं के प्रधानाचार्य राजेंद्र दडीया उपस्थित थे।

समारोह का शुभ आरंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ किया गया । समारोह के प्रारंभ में माननीय झुंझुनूं जिला साक्षरता अधिकारी कुलदीप खरबास ने अतिथियों का हार्दिक स्वागत करते हुए समारोह का विस्तृत परिचय प्रस्तुत किया। इस अवसर पर माननीय समारोह के मुख्य अतिथि झुंझुनूं जिला कलेक्टर महोदय डाक साहब डाक्टर खुशाल ने समारोह के सभी संभागियों और अखिल झुंझुनूं जिला वासियों को अंतर राष्ट्रीय साक्षरता दिवस की हार्दिक शुभ कामनाएं प्रेषित करते हुए नव भारत साक्षरता कार्यक्रम में शामिल किए गए सभी घटकों यथा डिजिटल साक्षरता ,वित्तीय साक्षरता ,चुनावी साक्षरता, विधिक साक्षरता ,आपदा प्रबंधन को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करते हुए लर्नरस को लाभान्वित करने के लिए शुभकामना व संतुष्टि जाहिर की । जिला कलेक्टर डाक्टर खुशाल ने झुंझुनूं जिले की विभिन्न पंचायतों से आए सभी सक्रिय लर्नरस व श्रेष्ठ स्वयं सेवी शिक्षकों से रूबरू होकर बातचीत की । उन्होंने साक्षरता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयं सेवी शिक्षकों एवम लर्नरस की प्रशंशा करते हुए उन्हें बधाई प्रेषित की। जिला कलेक्टर डाक्टर खुशाल ने ये भी पुरजोर कहा कि आज के युग में साक्षरता के मायने बदल गए हैं , सिर्फ पढ़ना लिखना या अक्षर ज्ञान या संख्या ज्ञान से साक्षर होना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि आज हम जिस सूचना क्रांति के युग में जी रहे हैं उसमें डिजिटली साक्षर होना भी बहुत आवश्यक है। नवभारत साक्षरता कार्यक्रम आज के नागरिक के लिए आवशयक सभी महत्वपूर्ण जीवन कौशलों को समाहित किए हुए है। अतः हम सबको इस कार्य क्रम से जुड़कर इसे गति प्रदान करनी चाहिए। इस अवसर पर स्वच्छता अभियान की झुंझुनूं जिला ब्रांड एंबेसडर सुश्री अंकिता क्यामसरिया और निकिता क्यामसरिया भी उपस्थित रहीं। सुश्री अंकिता ने नवभारत साक्षरता कार्य क्रम से उपस्थित लोगों से जुड़ने की अपील की ।समारोह के समापन पर जिला साक्षरता एवम सतत शिक्षा अधिकारी कुलदीप खरबास ने सभी अतिथियों संभागियों छात्र छात्राओं व साक्षरता कर्मियों को धन्यवाद ज्ञापित किया व साक्षरता शपथ दिलाई। समारोह का संचालन विजय हिंद एवम पूर्व परियोजना अधिकारी कैलाश चंद सैनी ने संयुक्त रूप से किया । इस अवसर पर 11सक्रिय लर्नरस एवम 13 स्वयं सेवी शिक्षकों जिन्होंने बिना किसी मानदेय के निस्वार्थ भाव से उत्कृष्ट कार्य किया उन्हे प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
जिन 11सक्रिय लर्नरस व 13 स्वयं सेवी शिक्षकों को सम्मानित किया गया उनके नाम निम्न हैं
सक्रिय लर्नरस के नाम _
सुधीरा/शिवचंद ग्राम पंचायत लूटू ब्लॉक अलसीसर , मुमताज बानो/रमजान खान ग्राम पंचायत बडबर ब्लॉक बुहाना,सुंदरी /नानू राम ग्राम पंचायत चिराना ब्लॉक नवलगढ़, देवकरण /अर्जुनराम ग्रामपंचायत अरडावता ब्लॉक चिड़ावा ,श्री राम / शिवपाल ग्रामपंचायत हनुमानपुरा ब्लॉक मंडावा ,शारदा देवी /बुधराम ग्रामपंचायत कुलोद कला ब्लॉक झुंझुनूं ,हरिराम /गणपतराम ग्राम पंचायत पपूरना ब्लॉक खेतड़ी,लक्ष्मी/राधेश्याम ग्रामपंचायत बनवास ब्लॉक सिंघाना ,कौशल्या/राजेंद्र ग्रामपंचायत कासनी ब्लॉक सूरजगढ़, सांवरमल /भगवाना राम किलानिया ग्राम पंचायत भड़ौंदा कला ब्लॉक झुंझुनूं ,गिरधारी ग्राम पंचायत भंडौदा कला ब्लॉक झुंझुनूं , ये सभी सक्रिय लर्नरस हैं।
सम्मानित वीटी यानी स्वयं सेवक शिक्षकों के नाम निम्न हैं
आशीष /रामचंद्र लुटू अलसीसर,
सरबिना बानो/अल्यास मोहम्मद देवलावास बुहाना , मखन लाल /भेभा राम अरडावता चिड़ावा ,मनीषा तंवर /सुनील कुमार लिखवा पिलानी ,सुरेंद्र /दुर्गाप्रसाद सैनी चिराना नवलगढ़ ,ज्योति /दिलीप सिंह सौंथली,नवलगढ़ ,अंकलेश /हरिराम हनुमानपुरा मंडावा ,मनोज/धरमपाल कुलौद कलां झुंझुनूं ,निशा /पुरुषोत्तम पपूर्णा खेतड़ी,दीपिका /लीलाधर बनवास सिंघाना चेतन/ नौरंग लाल कासनी सूरजगढ़ ,लक्ष्मी/प्रह्लाद नवलगढ़ ,हिमांशु/सुमेर सिंह भ डॉ दा कलां झुंझुनूं, ये सभी वीटी यानी स्वयं सेवक शिक्षक हैं।
इस अवसर पर सहायक सांख्यिकी अधिकारी योगेंद्र सिंह सुधीन्द्र मोहन, ब्लॉक समन्वयक नागर मल ,राजकमल भाई ,विजय सिंह भी उपस्थित थे । इससे पूर्व झुंझुनूं जिला मुख्यालय शहर झुंझुनूं में साक्षरता रैली का आयोजन किया गया,जिसे जेपी जानू सीनियर सेकेंडरी स्कूल झुंझुनूं से हरी झंडी दिखाकर झुंझुनूं एडीएम महोदय मुरारी लाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।ये रैली झुंझुनूं शहर स्थित शहीद स्मारक पर जाकर संपन्न हुई । रैली में साक्षरता एवम स्वीप गतिविधियों से संबंधित नारों का वाचन किया गया । रैली में छात्रों साक्षरता कर्मियों,स्काउट गाइड व जन सामान्य ने भाग लिया ।

