राजकीय महाविद्यालय मे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में स्वच्छ भारत अभियान के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क।
बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर डी. पी. भट्ट के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में स्वच्छ भारत अभियान के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। एक दिवसीय शिविर का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य ने स्वयंसेवियों को अपने उद्बोधन में पर्यावरण संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण को सदैव स्वच्छ एवं संरक्षित करने के लिये प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि पूरे देश में हिमालय किसी न किसी रूप में हवा, मिट्टी, जंगल और पूरे देश की पारिस्थितिकी को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हिमालय के बचाव के लिये हम सभी लोग प्रतिबद्ध हैं। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ मीनाक्षी गोस्वामी अपने व्याख्यान में स्वयंसेवियों को बताया कि हिमालय शक्ति का स्रोत एवं पूरे विश्व के लिये एक मूल्यवान विरासत है तथा इसे संरक्षण प्रदान करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ परिसर हरित परिसर संबधी जागरूकता का संदेश दिया ।इसके उपरान्त सभी छात्र-छात्राओं को हिमालय बचाओ शपथ दिलाई गई। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने हिमालय के संरक्षण और बचाव की शपथ ली। हिमालय संरक्षण के तहत हस्ताक्षर कार्यक्रम चलाया गया जिसमें समस्त प्राध्यापकों, स्वयंसेवियोंऔर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हस्ताक्षर किए और हिमालय को क्षति न पहुंचने की प्रतिज्ञा ली। इस कार्यक्रम में राजनीति विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ डी एस खाती तथा अन्य प्राध्यापक मौजूद रहे।

