berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

इंजीनियर्स दिवस पर भारत रत्न विश्वेरसैरया को याद किया।

इंजीनियर्स दिवस पर भारत रत्न विश्वेरसैरया को याद किया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग में अभियंताओं ने इंजीनियर्स डे पर भारत रत्न डा. मोक्षगुंडम विश्वेसरैया को याद कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने विश्वेसरैया को भारतीय विकास का जनक कहा। शुक्रवार को इंजीनियरों ने पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में एकत्र होकर भारत रत्न डा. मोक्षगुंडम विश्वेसरैया के चित्र पर माल्यार्पण किया।

इस मौके पर ईई राकेश प्रसाद नैथानी ने कहा मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया भारत के पहले इंजीनियर थे। 15 सितंबर को उनकी जयंती हर साल भारत में इंजीनियर दिवस के रूप में मनाई जाती है। उन्हें अपने उत्कृष्ट कौशल के लिए भारत रत्न पुरस्कार मिला और उन्होंने देश भर में स्कूल और कई इंजीनियरिंग संस्थान स्थापित किए। वक्ताओं ने कहा कि विश्वेसरैया ने देश के नवनिर्माण में बड़ा योगदान दिया था। वे देश के महान इंजीनियरों में से एक थे।

उन्होंने आधुनिक भारत की रचना कर देश को एक नया रुप दिया।इस मौके पर आरपी नैथानी,अनिल कन्नौजिया, गंगवार, संगीता धानिक, सुरेन्द्र महरा, विनोद कठायत,मुकेश रावत, संजय कनवाल,प्रदीप जोशी,आदित्य पाटनी नितिन परिहार, सूरज आर्या, अमर सिह चौहान,श्रीमती सुशीला आर्या, चन्द्रसिह रौतेला,महेन्द्र सिह महरा,संन्तोष मेहता, मीना टम्टा,जगदीश मेहता,मोहन सिह जडौत, नीतू घारियाल,हेमा कार्की,भगवती महरा, आदि कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन तारा पंत ने किया।

Share This News