एसएसजे विश्वविद्यालय में कुलपति पद पर प्रोफेसर सतपाल बिष्ट की नियुक्ति।
एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
नैनीताल। उत्तराखंड के राज्यपाल / कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने प्रो0 सतपाल सिंह बिष्ट को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति पद पर नियुक्त किया है। प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि अथवा अग्रेतर आदेश जो भी
पहले हो तक कुलपति के पद पर नियुक्त किये गए हैं। बता दें प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट वर्तमान में प्रोफेसर एंड हेड डिपार्टमेंट ऑफ जूलॉजी कुमाऊँ विश्वविद्यालयए नैनीताल में कार्यरत हैं। प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने 1989 में कुमाऊँ विवि के डीएसबी परिसर से जंतु विज्ञान विभाग से एम एससी करने के बाद डीएसबी परिसर से ही पीएचडी की तथा बायोटेक में उत्कृष्ट शोध किया। कुमाऊँ विवि में वह वर्ष 2013 से सेवाएं दे रहे हैं। वर्तमान में वह जंतु विज्ञान विभाग कुमाऊँ विश्वविद्यालय के विभाध्यक्ष तथा बायोसाइंस विभाग के संकायाध्यक्ष है। प्रो. सतपाल डीएससी सहित कई देशों की यात्रा कर चुके हैं तथा पूर्व में आईक्यूएसी निदेशक तथा परीक्षा नियंत्रक एवं रुसा कोर्डिनेटर भी रह चुके हैं। काम के दक्ष हैं तथा मधुवाणी के धनी हैं। इस बीच प्रो. सतपाल के कुलपति बनने पर कुमाऊं यूनिवर्सिटी शिक्षक संघ ( कूटा ) परिवार ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके उज्वल भविष्य की कामना की है। कूटा की तरफ से प्रो. ललित तिवारी समेत डाक्टर विजय कुमार, प्रो. नीलू लोधियाल, डाक्टर दीपक कुमार, डाक्टर दीपिका गोस्वामी, डाक्टर संतोष कुमार, डाक्टर दीपाक्षी जोशी, डाक्टर पैनी जोशी, डाक्टर अनिल बिष्ट, डाक्टर उमंग सैनी, डाक्टर सीमा चौहान, डाक्टर दीपिका पंत, डाक्टर रितेश साह, डाक्टर युगल जोशी तथा डाक्टर नागेंद्र प्रसाद शर्मा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। दूसरी ओर प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की कुलपति पद पर नियुक्ति पर उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के मुख्य संरक्षक भूपाल सिंह करायत, अध्यक्ष कुलदीप सिंह तथा महामंत्री डा. लक्ष्मण सिंह रौतेला ने बधाई दी।

