मध्य प्रदेश के पन्ना की पवई विधानसभा क्षेत्र 58 से आने वाली समाज सेविका अर्चना सिंगरौल ने KHF संगठन की घोषणा की।

एनएचएल नेटवर्क टीम।
मध्य प्रदेश के पन्ना जिला की पवई विधानसभा क्षेत्र 58 से आने बाली समाज सेविका अर्चना सिंगरौल ने KHF संगठन की घोषणा करदी। KHF संगठन का पूरा नाम Kaushalya Humanity Foundation है। इसके उद्देश्य जानकर रह जाएंगे दंग ,Archna Singraul ने बताया हमारे उद्देश्य यह हैं। जैसे गरीबों को मुफ्त भोजन कराना, जूता चप्पल, कपड़ा, फल फ्रूट, वितरण करना वृक्षारोपण, नशामुक्ति, कैंप व् दवा वितरण कम्बल वितरण, गरीब असहाय का मकान बनवाना, समाज के लोगों को सामाजिक सुरक्षा दिलाने के लिए विशेष उपाय करना, जिसमें दुर्घटना, बिमारी, वृद्धावस्था आदि में जरूरी सहायता, बीमा और संरक्षण एवं रोजगार / स्वरोजगार, पुनर्वास जैसे विषय भी शामिल हैं, स्वास्थ संबंधी घातक संक्रामक बीमारियों जैसे टी0 बी0 एड्स, मलेरिया, कैंसर, मधुमेह, फाइलेरिया, पोलियो, हेपेटाइटिस, आकस्मिक, बीमारियों, जैसे कोविड आदि के प्रति लोगों को जागरूक करना एवं गरीब असहाय व्यक्तियों की निशुल्क चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना भारतवर्ष के अनेक राज्यों में पुस्तकालय वाचनालय सामुदायिक केंद्र वृद्ध आश्रम अनाथ आश्रम गुरुकुल अध्यापक उपासना केंद्र मंदिर योग साधना केंद्र धर्मशाला महिला कल्याण आश्रम बालक बालिका कल्याण आश्रम नशा मुक्ति केंद्र एवं अनुसंधान केंद्रों की स्थापना करना तथा उनका संचालन करना। राष्ट्रीय आपदा जैसे आतंकवादियों द्वारा उजाडे गए परिवार महामारी भूकंप सुनामी लहरों जैसी दुर्घटना आदि राष्ट्रीय आपदा ग्रस्त बालक बालिकाओं की शिक्षा के लिए कार्य करना तथा भारतवर्ष में कमजोर वर्ग की महिलाओं पुरुषों बालक बालिकाओं के भोजन आवास रोजगार आदि व्यवस्था करना तथा उनकी आर्थिक मदद करना।

भारत / राज्य सरकार द्वारा संचालित / आयोजित नए जनकल्याण एवं सामाजिक उत्थान से संबंधित कार्यक्रमों जैसे डिजिटल इंडिया मेक इन इंडिया हुनर हाट सीखो और कमाओ आदि का प्रचार प्रसार करना। Archna Singraul ने बताया ग्रामीण एवं शहरी शिक्षित युवक-युवतियों हेतु तकनीकी गैर तकनीकी कोचिंग सेंटर डिप्लोमा प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से उनको आधुनिक एवं डिजिटली प्रशिक्षित करना। समस्त जन कल्याणकारी एवं सामाजिक विकास हेतु में सभी सरकारी कार्यक्रम परियोजनाओं जो जन कल्याण के हितार्थ हो भारत सरकार एवं राज्य सरकार के दिशानिर्देशों के अनुरूप संचालित कराना।
आदि। इस संगठन में Archna Singraul की बहिन प्रसिद्ध समाज सेविका Anju Singroul भी उनके साथ हैं, और भाई Narendra Singroul भी इसमें भरपूर सहयोग कर रहे हैं, अर्चना सिंगरौल अपनी 15 साल की उम्र से जनसेवा करती आ रहीं हैं, अर्चना अभी दिल्ली यूनिवर्सिटी में BA की छात्रा भी हैं।

