berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बेरीनाग में ॠषिपंचमी का दो दिवसीय मेला शुरू।

बेरीनाग में ॠषिपंचमी का दो दिवसीय मेला शुरू।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग। ॠषिपंचमी को लगाने वाले दो दिवसीय मेले भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ । मेले का उद्घाटन नगरपालिका अध्यक्ष हेम पंत,प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 सिद्धार्थ पाटनी ,डा एस के जायसवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया इस अवसर पर पुरानी बाजार से नागमंदिर तक ढोल नगाड़ों के साथ कलश यात्रा निकाली। सुबह से ही बेरीनाग देवता के दर्शन और पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओ का तांता लगा रहा ।मंदिर के पुजारी शंकर दत्त पंत ने श्रृद्धालुओं की पूजा अर्चना कराई । पुरानी बाजार में झोडा चाचरी का आयोजन किया गया ।बाहर से आये व्यापारियों ने बाजार में दुकानें लगाई ।जिसके मेले में आये लोगों ने जमकर खरीदारी की ।बच्चों ने झूले चरखे का आनंद लिया ।

मेले में ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला और जिलापंचायत सदस्य नंदन बाफिला के नेतृत्व में बडेत ,थर्प गाँव से छलिया दल ढोल नगाडो के साथ मंदिर परिसर मे पहुंचा मेले मे बागेश्वर, कांडा, कमेडी देवीनगर, धरमघर, चौकोडी, पांखू, थल,पुरानाथल, राईआगर, पातालभुवनेश्वर, गंगोलीहाट और दूर दूर से लोग आये थानाध्यक्ष प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मेले को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिये तैनात था।इस अवसर पर जीवन पाठक, जीवन रावत,अमित पाठक,जीवन धानिक, बिक्रम सिंह धानिक,राजेश रावत,दीपक कालाकोटी ,कमलेश पंत,जीवन शाह,हिमांशु पंत,धीरज रौतेला,धीरज जोशी,मुकेश पंत, राहुल महरा,भूप्पी कार्की, आदि रहे

कलश यात्रा मे नीरू कार्की, मालती रावत,आशा भौसोडा, योगिता जोशी,नीमा धानिक, दिक्षा पंत ,गुडडी अस्वाल,रेनू बाफिला, तानिया,करीना,नेहा,चंपा शोभा बाफिला आदि मौजूद रहे ।

Share This News