berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

रंगारंग कार्यक्रमो के साथ दो दिवशीय नाग मेला महोत्सव का हुआ समापन्न।

महोत्सव में बिखरी लोक संस्कृति छोलिया, झोडा चाचरी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

 

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग । बुधवार से आयोजित मेला महोत्सव दूसरे दिन रामलीला मैदान जारी रहा। दूसरे दिवस के कार्यक्रमों का उद्घाटन स्थानीय विधायक फकीर राम टम्टा ने किया और कहा की बेरीनाग के मेले की अपनी अलग पहचान रही है इस वर्ष इसको दो दिवसीय आयोजित किया है भविष्य में इस मेले महोत्सव को भव्य रूप दिया जायेगा। सरकार की और से भी मेले को मदद दी जायेगी। इस मौके पर छोलिया, झोडा चाचरी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतियोगिता आयोजित की गयी। छोलिया नृत्य में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गंगोलीहाट ने प्रथम, गुरूकुल पब्लिक स्कूल बेरीनाग द्वितीय, राइका भेटा बागेश्वर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही झोडा चाचरी में विभिन्न स्कूलों और गांवों की टीमों ने प्रतिभाग किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। महोत्सव को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। बाजार में दूसरी बड़ी संख्या में भी भीड़ देखने को मिली जहां पर लोगों ने जमकर खरीददारी की। व्यापार संघ अध्यक्ष मेला महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजेश रावत ने बताया कि मेला महोत्सव सभी क्षेत्र के लोगों के सहयोग से किया जा रहा है भविष्य इस मेले को भव्य रूप दिया जायेगा और रात्रि मेले तक आयोजित किया जायेगा।

इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष हेम पंत, ब्लाक प्रमुख विनीता बाफिला, सभासद बलवंत धानिक,डीएल शाह, मनीष पंत, नीरू कार्की, व्यापार संघ जिलाध्यक्ष पवन जोशी, जिला महामंत्री नवल रावल, कमल खाती, संजय रावत, अंशुल डांगी, विक्रम धानिक, भाजपा मंडल अध्यक्ष इन्द्र धानिक, गोविंद खाती, धीरज बिष्ट, जीवन धानिक, कुलदीप बोहरा, हनुमान रावत, जीवन रावत,होशियार मियान, एल एम टम्टा, राजेश कार्की, विनोद पाठक,  पंकज कार्की, राजकमल धानिक, दीपक कालाकोटी, जीवन पंत, अमित पाठक, विनोद मेहरा, राजन राम, हरीश चुफाल, हरीश माजिला सहित आदि मौजूद थे। निर्णायक हरी प्रसाद लोहिया, भगवती पाठक, राजू पंत,जीवन धानिक,  संचालक गोविंद भंडारी,मुकेश धानिक सहित आदि मौजूद थे।

 

 

व्यापार संघ अध्यक्ष की पहल लाई रंग लाई।

बेरीनाग। बेरीनाग में हर वर्ष ऋषि पंचमी का मेला एक दिन लगाता था। जिसमें सिर्फ खिरदारी और बाहरी व्यापारी आते थे। लेकिन पूर्व सैनिक युवा व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत ने मेले को इस वर्ष दो दिवसीय करने के साथ ही भव्य रूप देने की पहल की। जिसमें नगर के लोगों ने भी बडचडकर सहयोग किया और मेला एक महोत्सव का रूप ले लिया। व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत की इस पहल की विभिन्न संगठनों ने सराहना की है। विदित पिछले एक वर्ष के भीतर व्यापार संघ अध्यक्ष के द्वारा लगातार नये कार्यक्रमों का आयोजन कर व्यापार संघ की नयी पहचान बनाई है

Share This News