राजस्थान अंतर्गत सीकर में गौ पुष्टि महायज्ञ का पांचवा दिन,
राजस्थान अंतर्गत सीकर में गौ पुष्टि महायज्ञ का पांचवा दिन ,माननीय सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती का सानिध्य मिला।

गौ दूध का सेवन करने वाला बालक मानसिक विकार से नही रहेगा ग्रसित -साध्वी कपिला दीदी

जयपुर, राजस्थान, 24 सितंबर,2023 हमारे राजस्थान एंड हरियाणा जनरल एंड मैनेजिंग एडिटर राजेश शर्मा।
भारतवर्ष के राजस्थान राज्य अंतर्गत सीकर संभाग मुख्यालय शहर व सीकर जिला मुख्यालय शहर सीकर स्थित रामलीला मैदान में चल रहे श्री लक्ष्मी गौ पुष्टि महा यज्ञ के पांचवे दिन रविवार 24 सितंबर को जहां यज्ञ का अवकाश रहा वही गौकथा अमृत वर्षा यानी गौ कथा सुनाने का कार्य साध्वी कपिला दीदी द्वारा करने और गौ कथा में कपिला दीदी द्वारा ये कहने की खबर है कि भारतीय गौ यानी भारतीय गाय के दूध का सेवन करने वाला बालक मानसिक विकार से ग्रस्त नही रहता है।
सीकर शहर के रामलीला मैदान में चल रहे श्रीलक्ष्मी गौपुष्टि महायज्ञ रविवार को अवकाश का दिन होने के कारण कई जिलों से आये गौभक्तो व गौपालको का तांता लगा रहा। श्री करणी गोपाल गौ धाम पालवास के पीठाधीश्वर श्रद्धेय चन्द्रमादास महाराज सहित संतो के सानिध्य में शुरू हुआ यह नौ कुण्डिय महायज्ञ 28 सितम्बर तक चलेगा। आयोजन समिति के सह संयोजक युवा वरिष्ठ आकर्षक व्यक्तित्व के धनी सहयोग प्रवृत्ति धारक अधिवक्ता हनुमान सिंह पालवास ने बताया कि इस दौरान गौसेवक साध्वी कपिला दीदी ने गौ कथा में नशामुक्ति का संदेश देते हुए भारतीय गाय के दूध की महिमा बताई। साध्वी कपिला दीदी ने कहा कि आजकल पढाई के दौरान विद्यार्थी कई मानसिक विकारों से ग्रसित हो जाता है। ऐसे में मन को शांत व जाग्रत रखने के लिए भी गाय का दूध लाभकारी है। उन्होंने बताया कि आज हर कहीं चाय का प्रचलन है, चाय के स्थान पर नियमित रूप से निर्धारित मात्रा में गाय के दूध का सेवन करना चाहिए। उपस्थित गौ भक्तों को गाय की महिमा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि गौ माता की सेवा से व्यक्ति का मन विकार रहित रहता है। गौ माता प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा करती है। उन्होंने गौ सेवा के लिए मातृशक्ति को प्रेरित किया। गौपुष्टि महायज्ञ में रविवार को कथा में माननीय सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती, नृसिंहपुरी के माधवदास, सौभाग्यवती के भरतदास, प्रेमप्रकाश आश्रम के महेश महराज, इंदौर के संत मौनी बाबा, उदयपुरवाटी के रामनारायणदास, विजयरामदास,अयोध्या के जानकीशरण, पारसनाथ व पलसाना के मनोहरशरणदास व कल्याणजी मंदिर के महंत विष्णु महाराज का सानिध्य मिला। सोमवार 15 सितंबर को 31 वर्षिय गौ चेतना यात्रा के प्रमुख ग्वाल संत गोपालानंद सरस्वती महाराज का सानिध्य मिलेगा। संतो और अतिथियों का समिति के सदस्यों द्वारा दुपट्टा पहनाकर माल्यार्पण के साथ स्वागत सत्कार किया गया। सीकर जिले सहित आस-पास के हजारों लोगों व महिलाओं ने गौ कथा का श्रवण किया।

नौ कुंडीय श्री लक्ष्मी गोपुष्टि महायज्ञ में एक लाख आहूतियां*
आयोजन समिति के संयोजक शंकर भारती ने बताया कि 9 कुण्डीय गौपुष्टि महायज्ञ में हर दिन एक लाख गौ मंत्रों व लक्ष्मी मंत्रों के साथ संतोे के सानिध्य में आहूतियां दी जा रही है। इसके अलावा अखण्ड रामायण पाठ व अखंड भागवत पारायण पाठ तथा अखण्ड हरिकीर्तन व सवा लाख रूद्राक्ष पाठ भी नियमित किया जा रहा है । जीवंत गौ माता बछड़े से गाय माता की सेवा का संदेश भी दिया जा रहा है। मंगलवार को भजन सम्राट प्रकाशदास जी महाराज टोंक निवाई का दोपहर 2:00 बजे से भव्य भजनामृत कार्यक्रम आयोजित होगा उसको लेकर भी भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

