berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhppSports

बेरीनाग मैराथन में माया भावेश ने मारी बाजी विधायक ने किया शुभारम्भ।

बेरीनाग मैराथन में माया भावेश ने मारी बाजी विधायक ने किया शुभारम्भ।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग ।श्री बेणीनाग नाग मंदिर ट्रस्ट बेरीनाग के द्वारा नाग मंदिर परिक्रमा मिनी हिल मैराथन दौड़ का आयोजन बेरीनाग मंदिर से शुरू किया गया। “जिसमें 9 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ का शुभारंभ विधायक फकीर राम टम्टा ने किया और कहा समय समय पर खेलकूद गतिविधियों के साथ हमारी संस्कृति को जाने का अवसर मिलता है प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना अपने आप विजेता होना है। विशिष्ट अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष हेम पंत ने ट्रस्ट के द्वारा की जा रही गतिविधियों की सराहना करते हुए भविष्य और अधिक वृहद रूप में कार्य करने की बात कही और नगरपालिका के द्वारा सहयोग किया जायेगा। बालिका वर्ग में माया कुमारी प्रथम, आरती जोशी द्वितीय, सपना जोशी तृतीय, खुशबू जोशी चतुर्थ, खुशी जोशी पंचम स्थान और बालक वर्ग में मनोज भट्ट प्रथम,जगदीश भट्ट द्वितीय, पवन कुमार तृतीय, सूरज चतुर्थ, गोविंद कार्की पंचम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 10 स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 30हजार की धनराशि वितरीत की गयी। इस मौके पर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ललित पंत, नगरपालिका अध्यक्ष हेम पंत, प्रभारी चिकित्साधिकारी डां सिद्धार्थ पाटनी. व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष इन्द्र धानिक, भूपेश पंत,दीपक धीरज बिष्ट, कुलदीप बोहरा, ललित कार्की,हनुमान रावत,दीपक, मनोहर खाती, जीवन पंत, मुकेश धानिक, भूपाल राम, अमित पाठक, प्रवीण कार्की, हिमांशु उपाध्याय,पंकज कार्की, प्रदीप महरा मनीष पंत,प्रदीप पंत, अशोक पंत, हेम नेगी, हरीश भट्ट, राजकुमार रावत,चौकी प्रभारी चौकोडी हरीश पुरी सहित आदि मौजूद थे

Share This News