FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticspputtarakhandअल्मोड़ा

कमिश्नर दीपक रावत ने जांची पीएम के दौरे की तैयारियां

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 अक्टूबर को जागेश्वर धाम दौरे को लेकर जोरदार तैयारियां चल रही हैं। तमाम सुरक्षा एजेंसियों सहित जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है। शनिवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जागेश्वर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जागेश्वर  दौरे से पूर्व व्यवस्था जांचने पहुंचे कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जागेश्वरधाम व आसपास के क्षेत्र में चल रही तैयारियों का जायजा किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे साफ सफाई, रंग-रोगन जैसे कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Share This News