महाविद्यालय में गढ़ भोज दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग। आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डी. पी. भट्ट के निर्देशन में गढ़ भोज दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विज्ञान संकाय में स्थानीय स्तर पर उगाई जाने वाली फसलों व उनसे बनने वाले विभिन्न पौष्टिक खाद्य पदार्थो की विस्तृत जानकारी विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई गई। वनस्पति विज्ञान विभाग के वृहत कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के विभिन्न विभागों के प्राध्यापकों द्वारा विद्यार्थियों को पारंपरिक फसलों व उनमें उपलब्ध पोषक तत्वों के बारे में जानकारी दिए जाने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर प्रयुक्त की जाने वाली विभिन्न वनौषधीय एवं सगंध पादपो पर विस्तार से जानकारी दी गई।
गढ़भोज दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच स्थानीय भोज्य पदार्थों में पोषण विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में कला एवं विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विभाग प्रभारी डॉ जे एन पंत, डॉ बीना लोहिया, डॉ अश्वनी कुमार, डॉ कंचन भंडारी, डॉ वंदिता कांडपाल, डॉ धीरज सिंह खाती, डॉ लीलाधर मिश्रा, डॉ अमन वर्मा, डॉ दीप्ति मिश्रा, डॉ अरुण यादव समेत अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे। महाविद्यालय के बीएड संकाय में गढ़भोज दिवस के अवसर पर स्थानीय खाद्य व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें विद्यार्थियों द्वारा स्थानीय स्तर पर उत्पादित होने वाले अनाज बी डालो गहत,मडुवा, बाजरा, भांग आदि से बने पोषक भोज्य पदार्थों को प्रदर्शित कर विद्यार्थियों को परम्परा गत भोजन के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर डॉ ममता जोशी, डॉ ललित सिंह रावत, डॉ दीपा पंत, डॉ मनोज कुमार, डॉ उपाध्याय, सहित बीएड संकाय के प्राध्यापक, कर्मचारी व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

