FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhandउत्तराखंडपिथौरागढराजनीति

गुंजी दौरे के दौरान यहां पर स्थानीय निवासियों ने प्रधानमंत्री का पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन के साथ स्वागत किया।

एनएचएल नेटवर्क।

गुजी। अपने गुंजी दौरे के दौरान यहां पर स्थानीय निवासियों ने प्रधानमंत्री का पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन के साथ स्वागत किया। उन्होंने हिमालय की हसीन वादियों के बीच ढोल दमाऊ पर थाप दी तो माहौल शानदार हो गया।

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भी ढोल पर हाथ आजमाया। उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुंजी गांव में उत्तराखंड के पारंपरिक संगीत वाद्ययंत्र पर हाथ आजमाया। ीएम मोदी स्थानीय कलाकारों, भारतीय सेना, आईटीबीपी और बीआरओ कर्मियोंं के साथ भी बातचीत की।

ज्योलिंगकांग से गुंजी पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदि कैलाश के दशज़्न के बाद ज्योलिंगकांग से गुंजी पहुंच गए हैं। यहां पर रं समाज के लोग ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत कर रहे हैं।

 

Share This News