FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

पिथौरागढ़ पहुंची कांग्रेस की महिला अध्यक्ष नजरबंद।

एनएचएल नेटवर्क ।

पिथौरागढ़ पहुंची महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला को पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। ज्योति रौतेला का कहना है कि जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो सकते हैं वहां विपक्ष नहीं हो सकता है क्या। पुलिस की इस तरह की कारज़्वाई निंदनीय है। गुरुवार को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी के घर पहुंची महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नजरबंद कर दिया। ज्योति रौतेला का कहना है कि इस तरह की कारज़्वाई निंदनीय है। पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कायज़्क्रम को लेकर नजरबंद किया है। पुलिस को अंदेशा था कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में विरोध किया जा सकता है। ज्योति रौतेला का कहना है कि क्या जहां प्रधानमंत्री होंगे वहां विपक्ष के नेता नहीं जा सकते हैं। वह सुबह घर में सोए हुए थे अचानक पुलिस का इस तरह से आकर कारज़्वाई करना गलत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपने एक दिनी दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं तो यहां पहुंचकर वह देवभूमि के रंग में पूरी तरह रंग गए। राज्य के तमाम लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्रधानमंत्री मोदी देवभूमि को क्या सौगात देकर जाते हैं।

Share This News