गणाई गंगोली, राजकीय महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का संमपन्न हुआ।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
गणाई गंगोली, राजकीय महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम से पूर्व ” मेरी माटी मेरा देश ” कार्यक्रम के अंतर्गत कलश यात्रा निकाली गई । कलश यात्रा में महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा अपने घर से लाये गए चावल और मिट्टी कलश में डाली गई और स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयो को याद किया गया वार्षिकोत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सिद्धेश्वर सिंह ने की ।
सर्वप्रथम महाविद्यालय में मुख्य अतिथि एवं समस्त विशिष्ट अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर किया गया तत्पश्चात मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया उसके बाद शौर्य दीवार पर सभी परमवीर चक्र विजेताओं को पुष्पित किए गए ।
वार्षिक कार्यक्रम में सभी अतिथिगणों का बैज अलंकरण कर एवम बुके एवम स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।महाविद्यालय की छात्राओ द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए साथ ही कुमायूं क्षेत्र के पहाड़ी सभ्यता एवं संस्कृति से संबंधित गाने एवं नृत्य प्रस्तुत किए गए महाविद्यालय के छात्र संघ ने समस्त विद्यार्थियों की ओर से महाविद्यालय की मूलभूत समस्याओं को मुख्य अतिथि जेपी चन्याल विधायक प्रतिनिधि विधानसभा गंगोलीहाट के समक्ष रखी साथ ही विशिष्ट अतिथि चंदन वाणी जिला पंचायत सदस्य एवम भाजपा गणाई गंगोली के मंडल प्रभारी जगदीश मेहता एवम स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता जैक बोरा एवम ग्राम प्रधान कूना प्रीति वर्मा आदि के समक्ष रखा एवं उन्हें लिखित रूप से ज्ञापन दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी अतिथियों का स्वागत किया गया मुख्य अतिथि महोदय ने महाविद्यालय की मूल समस्याओं के निराकरण का पूर्ण आश्वासन दिया है साथ ही महाविद्यालय में संगीत विषय को खोलने को लेकर भी चर्चा की गई मुख्य अतिथि ने स्वामी विवेकानंद के पद चिन्हों पर चलकर इस राष्ट्र को सशक्त बनाने का आह्वान किया मुख्य एवम विशिष्ट अतिथियो द्वारा विगत सत्र में महाविद्यालय के गतिविधियों में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं शील्ड प्रदान की गई । महाविद्यालय के कार्यक्रम का संचालन डॉ मुनेश कुमार पाठक ने किया एवं समापन की घोषणा डॉक्टर नवीन चंद द्वारा की गई इस मौके पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक डॉ अंकिता टम्टा , डॉ मनोहर चंद जोशी , डॉ प्रेमा पांडे, डॉ दीप्ति लोहनी, जीवन बोरा, दीपक पंत, विनोद सिंह, मनीष कुमार, मनोज उप्रेती,व गोपालचंद आदि उपस्थित थे कार्यक्रम के समापन में महाविद्यालय की ओर से सभी को जलपान कराया गया ।

