बेरीनाग पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष भगवत भौंर्याल का लम्बी बिमारी के बाद निधन ।
बेरीनाग पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष भगवत भौंर्याल का लम्बी बिमारी के बाद निधन ।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष भगवत भौंर्याल का लम्बी बिमारी के बाद निधन हो गया । क्षेत्र के युवा व्यापारी व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष भगवत भौंर्याल 48 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन पर व्यापारियों सहित अन्य जनसंगठनों ने शोक जताया है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष बेरीनाग भगवत सिंह भौरियाल का स्वस्थ्य खराब होने के कारण उपचार के दौरान कल रात्रि में देहांत हो गया है। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं व्यापारी स्वर्गीय भगवत भौरियाल की पुण्य आत्मा की शांति व श्रृद्धांजलि के लिए व्यापारियो ने शोक सभा कर उन्हे श्रद्धान्जलि दी गयी।
उनके निधन पर व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत, हिमाशु उपाध्याय, विनोद पाठक, कमल खाती, पंकज कार्की, हर्षित पंत,मनीष पंत, रत्नाकर पाडे ने शोक जताया।


