पंडित दीन दयाल उपाध्याय मातृ पितृ तीर्थाटन योजना के तहत 20 वृद्ध तीर्थयात्रियों का दल चौकोडी पहुचा ।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग । उत्तराखंड सरकार की पंडित दीन दयाल उपाध्याय मातृ पितृ तीर्थाटन योजना के तहत पर्यटन विभाग चम्पावत के माध्यम से 20 वृद्ध तीर्थयात्रियों के दल चौकोडी पहुचा ये तीर्थयात्री जागेश्वर, बागेश्वर, बैजनाथ, होते हुए चौकोडी पहुचे थे। तीर्थयात्रियों का दल चौकोडी से पाताल भुवनेश्वर, कालिका मंदिर गंगोलीहाट होते हुए लोहाघाट चम्पावत को रवाना होगा ।

तीर्थयात्रियों का दल के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय मातृ पितृ तीर्थाटन योजना के तहत खाना तथा आने जाने की व्यवस्था पर्यटन विभाग के माध्यम से निःशुल्क की गई है। इस दौरान तीर्थयात्रियों ने बताया कि सरकार की इस योजना से बहुत खुस है तथा पर्यटक विभाग के पर्यटक आवासगृहो मे उन्हे बहुत सहयोग दिया गया। चौकोडी पर्यटक आवासगृह के प्रबंधक दीप पंत ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय मातृ पितृ तीर्थाटन योजना के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों को समय समय पर निशुल्क तीर्थ यात्रा कराई जाती है। इस क्रम में आज 20 तीर्थ यात्रियों का दल चौकोडी पहुचा और यहा से यह दल पाताल भुवनेश्वर,गंगोलीहाट होते हुए चम्पावत के लिए रवाना हो जायेगा । उन्होंने बताया कि ये तीर्थयात्री जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से भ्रमण कर चौकोडी आए हैं। उन्होंने बताया इस दल में 20 तीर्थ यात्रियो के साथ 1 टूरिस्ट गाइड भी है जो रास्ते में आने वाले विभिन्न प्रसिद्ध स्थलों के बारे में तीर्थ यात्रियों को जानकारी दे रहा है।

