श्री नागदेव रामलीला कमेटी द्वारा नगर में आयोजित रामलीला मंचन के दूसरे दिन सीता जन्म ,राम ,दशरथ जनक संवाद का हुआ मंचन।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग । श्री नागदेव रामलीला कमेटी द्रारा नगर में आयोजित रामलीला मंचन के दूसरे दिन सीता जन्म ,राम लक्ष्मण को महॠषि विश्वामित्र द्रारा मांगना,दशरथ जनक संवाद , तड़िका वध,अहिल्या उद्धार, पुष्प वाटिका का मंचन किया गया । राम ,लक्ष्मण और सीता की भूमिका बेटियों द्रारा निभाई जा रही है । राम की भूमिका शीतल भैसोड़ा, लक्ष्मण की भूमिका भावना कोरंगा, सीता की भूमिका कल्पना निभाई । दशरथ कमल पंत, जनक किशन पंत,विश्वामित्र प्रमोद उप्रेती की भूमिका निभाई ।मुख्य अतिथि प्राचार्य डाॅ डी एन भट्ट बेहतरीन रामलीला मंचन के लिए कमेटी के सदस्यों की सराहना की । इस मौके पर विशिष्ट अतिथि डाॅ महिमन कुटियाल, डाॅ योगेश जोशी, कमलेश प॔त, पीयूष पंत, विशाल पंत, दीप बिष्ट, मंयक पंत, कमल जोशी, पंकज पंत, बंलवत सिंह धानिक, ललित कार्की, जीवन धानिक, राजेश कार्की, मनोज कार्की, राजेश पंत, अंशुल डांगी , एल एम टम्टा, होशियार मियांन, देवेन्द्र शाह, गौरव उप्रेती, सतीश पंत आदि मौजूद थे ।

