डाक विभाग ने डाक भेजने के लिए मोबाइल नंबर अंकित करना जरूरी किया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
देहरादून, डाक विभाग ने अब डाक भेजने के लिए मोबाइल नंबर जरूरी कर दिया है। रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट या पार्सल पर बाहर से प्राप्तकर्ता का नंबर जरूरी है, तभी डाक बुक हो सकेगी। डाक विभाग ने सभी डाकघरों में इसकी एडवाइजरी भी चस्पा कर दी है।
ज्यादातर लोग डाक पर अधूरा पता लिख देते हैं। यह पता डाकिया को नहीं मिल पता है, जिस कारण बेवजह डाकिया को भटकना पड़ता है। अकेले देहरादून जीपीओ में रोजाना से 80 से ज्यादा डाकें अधूरे पते के कारण वापस आ रही है। डाक विभाग ने प्राप्तकर्ता का नम्बर लिखना अनिवार्य कर दिया है।
इसलिए जरूरी है मोबाइल नंबर:-
डाक पर यदि प्रेषक और प्राप्तकर्ता का नंबर हो तो डाक की बुकिंग से लेकर डिलीवर होने तक की जानकारी एसएमएस माध्यम से मिलती है। ऐसे में जब डाकिया को प्राप्तकर्ता का पता नहीं मिलता तो वह डाक पर अंकित मोबाइल नंबर से प्राप्तकर्ता से संपर्क कर सकता है। और पत्र को सही पते पर पहुचा सकता है।

