FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

थल की रामलीला की पुस्तिका मानसपथ का हुआ विमोचन।

थल की रामलीला की पुस्तिका मानसपथ का हुआ विमोचन

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

थल की रामलीला के 95 वें वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में रामलीला कमेटी की मंचन पुस्तिका के प्रथम मुद्रण संस्करण का विमोचन हो गया हैं। इस मंचन मानस पथ पुस्तिका के प्रकाशक संजय चंद प्रबंधक एलिमेंट्री पब्लिक स्कूल थल ने 200 प्रतियों का मुद्रण कर,उसे निःशुल्क रामलीला कमेटी को समर्पित किया हैं।इस पुस्तिका को संपादक मंडल के महेंद्र जंगपांगी,कृष्ण गोपाल पंत और विक्रम कठायत द्वारा तैयार की गई हैं। पुस्तक में वर्षो से अशुद्ध हुई चौपाई,दोहे,छंद को श्रीरामचरित मानस से लेकर उसे अक्षरशः सही किया गया हैं।सहूलियत के लिए चौपाई का नंबर भी लिखा गया हैं। और वही पुस्तिका की रागनी, जैवंती,मालकौंस,विहाग,देस, खम्माज़,केदार,भीमपलासी सहित सभी पक्के राग के गीतों को भी शुद्ध किया गया हैं।यह पुस्तिका को लिखने ने दो साल का वक्त लगा हैं।पुस्तिका का विमोचन प्रवासी भारतीय पुरस्कार प्राप्त बरसायत गांव निवासी गिरीश पंत,वरिष्ठ व्यापारी राम सिंह जंगपांगी,प्रताप सिंह पंचपाल,गंगा सिंह मेहता,सलीम अहमद,महेश पाठक सहित कई लोग मौजूद थे। सभी लोगों ने पुस्तक की सराहना कर उसे उपयोगी बताया।प्रकाशक संजय चंद ने बताया की जन जन के हाथों में यह पुस्तक पहुंचे इसी उद्देश्य से इसका निःशुल्क विमोचन किया गया हैं।पुस्तिका के सफल प्रकाशन के लिए कमेटी के उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल ,महिला उपाध्यक्षा कुमारी सीमा बिष्ट , पंत,व्यवस्थापक गौरवदीप वर्मा, सह व्यवस्थापक जगदीश पाठक,सज्जा प्रमुख सुनील गोस्वामी,प्रमोद खड़ायत,गोलू जोशी,स्टेज डायरेक्टर सुंदर राम,मनोहर आर्या,मीडिया प्रभारी सुनील सत्याल ने प्रकाशक संजय चंद का आभार जताया हैं।

Share This News