FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

रामलीला के दूसरे दिन की लीला राजा जनक के सोने के हल चलाने से सीता जन्म होने से शुरू हुई।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

थल की सुप्रसिद्ध रामलीला के दूसरे दिन की लीला राजा जनक के सोने के हल चलाने से सीता जन्म होने से शुरू हुई।लीला में आगे विश्वामित्र मुनि का राजा दशरथ से यज्ञ की रक्षा के लिए राम लक्ष्मण को मंगाना,राम का ताड़का वध करना,मारीच को लंका में उड़ाना, राम के स्पर्श से अहिल्या का तारण होना,जनक राजा द्वारा विश्वामित्र को धनुष महोत्सव में निमंत्रण देना।जनकपुर पहुंचकर पुष्प वाटिका की सुंदरता देख राम लक्ष्मण का आपस में संवाद,पुष्प तोड़ने आई सीता को सखी सहलियों द्वारा राम लक्ष्मण के आने की बात बताकर उनके रूप का बखान करना और अंत में सीता का गौरी पूजन तक की लीला दिखाई गई।

जनक की भूमिका में क्षितिज वर्मा,राम में दीपा मेहता,लक्ष्मण के पात्र गोदावरी दानू,दशरथ के पात्र सुनील नाथ वर्मा,विश्वामित्र कृष्ण गोपाल पंत,वशिष्ठ प्रमोद उपाध्याय,ताड़का भवानी राम,
मारीच जगदीश प्रसाद,अहिल्या लक्ष्मी चंद,सीता ज्योति मेहता,
सखी सहेली लक्ष्मी चंद और बबीता चंद और गौरी की पात्र चित्रा ने अभिनय में जान फूंकी।

आज के विशिष्ट अतिथियों में वरिष्ठ नागरिक कल्याणकारी समिति के अध्यक्ष कौस्तुबानंद जोशी,तोपची पूरन सिंह भैसोड़ा,त्रिभुवन सिंह भैसोड़ा,विजय चंद,महेंद्र जंगपांगी ,अनिल कार्की,गणेश दत्त भट्ट, नवीन चंद्र भट्ट,तबला मास्टर जोहरी राम ने दीप प्रज्ज्वलित कर लीला शुरू की। कमेटी के अध्यक्ष दिनेश चंद्र पाठक,सचिव अर्जुन सिंह रावत और कोषाध्यक्ष प्रवीण जंगपांगी, ब्यवस्थापक गौरव दीप बर्मा, उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल पन्त, सह-ब्यवस्था प्रमुख-जगदीश पाठक, महामंत्री मनोज गोस्वामी, राजू, सुंदर राम, भगवान चंद, मनोहर आर्या ने अतिथियों का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

Share This News