100 रोगों की एक दवा :- पंचामृत घृत,सब रोग एक हैं निदान भी एक हैं : डाक्टर गणेश चेतीवाल।

जयपुर, राजस्थान, 30 अक्टूबर,2023 (हमारे राजस्थान एंड हरियाणा जनरल एंड मैनेजिंग एडिटर राजेश कुमार शर्मा ) राजस्थान राज्य के हालिया गठित यानी नवसृजित जिले नीमकाथाना अंतर्गत केसीसी टाउनशिप यानी कॉपर स्थित सर्व धर्म प्राकृतिक चिकित्सा योग केंद्र एवम श्री कृष्णा पंचगव्य योग प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र कॉपर केसीसी में संचालक डाक्टर गणेश चेतीवाल द्वारा एक व्हाट्स एप प्रेस मीडिया प्रेस नोट जारी करके ये कहने की खबर है कि देसी गाय गौ माता का पंचामृत धृत सौ रोगों की एक रामबाण दवा है और ,सब रोग एक हैं निदान भी एक है।
सर्व धर्म प्राकृतिक चिकित्सा योग केंद्र एवं श्री कृष्णा पंचगव्य योग प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र कोपर खेतड़ी नगर केसीसी में सुबह योग एवं सायं कालीन स्वास्थ्य व्याख्यान के अंतर्गत गत दिनों डाक्टर गणेश चेतीवाल द्वारा ये व्याख्यान बखान किया गया कि पंचामृत धृत बहुत उपयोगी है।
प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के संचालक डॉक्टर गणेश चेतीवाल ने उपस्थित जन को संबोधित करते हुए बताया कि वर्तमान समय में 136 प्रकार की चिकित्सा विधियों संचालित हैं ,जिनमे पंचगव्य चिकित्सा पद्धति सार्वभौमिक आध्यात्मिक दोष रहित एवं प्रभावी चिकित्सा पद्धति है जिसका प्रयोग कर हम इस लोक और परलोक को भी सुधारते हैं साथ ही हम विश्व मातृ स्वरूपा गौ माता से जुड़कर सामाजिक आध्यात्मिक आर्थिक ऊर्जा वादी सिद्धांतों से जुड़कर एनेकों अनेक लाभ उठाते हैं।
पंचगव्य चिकित्सा पद्धति के अंतर्गत एक रामबाण औषधि के रूप में पंचामृत धृत है जो गाय के दूध दही घी गोबर गोमूत्र का विशेष अनुपात व तकनीकी विधि से तैयार किया जाता है। इस पञ्चामृत धृत का प्रयोग 100 से अधिक बीमारियों में रामबाण औषधि के रूप में किया जाता है । इस धृत का प्रयोग कर नाक कान गला अनिद्रा बेचैनी माइग्रेन लकवा पक्षाघात एलर्जी थायराइड याददाश्त मेमोरी हाइट एवं अनेक असाध्य रोगों में इसका प्रयोग कर चमत्कारिक परिणाम प्रत्यक्ष रूप से देखने को मिलते हैं। इस यह औषधि का प्रयोग बच्चों से लेकर वृद्धो तक किया जाता है और चमत्कारिक परिणाम नजर आते हैं ।
इसके अलावा पंचगव्य चिकित्सा के अंतर्गत पञ्चामृत धृत और अन्य प्राकृतिक चिकित्सा उपायों से अनेक
गंभीर असाध्य रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है। बकौल डाक्टर चेतिवाल आने वाले समय में पंचगव्य चिकित्सा बहुत सुनहरा अवसर प्रतीत हो रहा है। मौके पर उपस्थित जनों ने प्रश्न कर आवश्यक जिज्ञासा शांत की। उक्त सत्र में श्यामा देवी रेशम देवी सुशीला देवी गुलजारीलाल विजय सिंह यादव विनोद चावला इन्द्र राम मीणा सुरेश कुमार सहित कई माननीय जन मौजूद थे
उक्त वक्तव्य के अलावा डाक्टर गणेश चेतीवाल ने
एक अन्य सत्र में 29 अक्टूबर 2023 को बताया कि प्राकृतिक चिकित्सा में मूल सिद्धांत है कि सब रोग एक हैं एवं रोग का निदान भी एक है। रोग का मुख्य कारण शरीर में उत्पन्न विभिन्न विषाक्त पदार्थ का जमा होना है । एवं शरीर में विषाक्त पदार्थ का निष्कासन कर शरीर को स्वास्थ्य आरोग्यता प्रदान करना ही रोग का मुख्य निवारण है । प्राकृतिक चिकित्सा के अंतर्गत विभिन्न शरीर में उत्पन्न रोगों को निष्कासन के लिए ठंडी गर्म पट्टी मिट्टी पट्टी एनिमा स्टीम बाथ सूत्र नीति जल नीति भाप स्नान मड स्नान रंगीन पानी चिकित्सा सूर्य स्नान धूप स्नान उपवास गहरी नींद आदि अनेक चिकित्सा विधियां अपना कर असाध्याय से असाध्य रोगों का सरल स्थाई समाधान किया जा सकता है। साथ ही उत्पन्न विषाक्त पदार्थ का निष्कासन शरीर से कर रोगी को आरोग्यता प्रदान की जाती है।उक्त सत्र में में सुरेश कुमार, महावीर प्रसाद, अनिल सैनी ,राहुल गुर्जर ,बलवीर सिंह, कृष्ण कुमार, मनरूप सिंह, कृष्णा गुर्जर सहित अनेक माननीय जन मौजूद थे।

