सशस्त्र सीमा बल एसएसबी ग्वालदम में राष्ट्रीय एकता दिवस पर भारत की एकता के सूत्रधार भारत के लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 148वीं जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजली अर्पित की।

रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट।
थराली । प्रति विद्रोहिता एवं जंगल युद्ध कला पद्धति स्कूल सशस्त्र सीमा बल एसएसबी ग्वालदम में राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर भारत की एकता के सूत्रधार भारत के लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 148वीं जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजली अर्पित की।इस मौके पर अधिकारियों एवं जवानों ने राष्ट्रीय एकता का संकल्प लिया।
1
एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी सुनील कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सरदार वल्लभ भाई पटेल के की जयंती पर उनको याद करते हुए उन्हें सशस्त्र सलामी दी।इस अवसर पर कमान अधिकारी ने कहा कि पटेल ने स्वतंत्रता एवं देश के एकीकरण के लिए भारत के संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, इस अवसर पर एसएसबी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए इसके तहत एकता दौड़, मार्च पास्ट, करते हुए राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।इस अवसर पर सीएमओ आरके वर्मा, उप कमांडेंट आमोद, अमित कुमार सोनकर के अलावा बल के अधिकारी, जवानों,कर्मचारी, प्रशिक्षु ,हैप्पी अवर्स प्ले स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए अनेकता में एकता को कायम करने की शपथ ली।

