berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandपिथौरागढ़

बेरीनाग बाजार मे शनिवार को लगा जाम, लोग परेशान।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग नगर में जाम की समस्या लगातार गभ्भीर होती जा रही है। बाजार में जाम लगने से घंटों तक वाहन फंस रहे हैं। जिससे यात्रियों के साथ ही राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। शनिवार को भी मुख्य बाजार में घंटों लगे जाम से यात्री बेहाल रहे। यात्रियों को जाम खुलने का घंटों इंतजार करना पड़ा।
शनिवार को साय पाँच बजे बेरीनाग नगर के मुख्य बाजार में लंबा जाम लगा रहा। बाजार में सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। घंटों लगे जाम से यात्रियों के साथ ही राहगीरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग घंटों वाहन में बैठकर जाम खुलने का इंतजार करते रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे वाहनों को पार्क किया जा रहा है, जो आए दिन जाम का कारण बन रहे हैं। बावजूद इसके पुलिस जाम को लेकर सजगता नहीं दिखा रही। लोगों ने पुलिस से जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। जिससे राहगीरों के साथ ही बाहर से आए पर्यटकों को राहत मिल सके।

Share This News