गंगोलीहाट में आतंग का प्रर्याय बना गुलदार हुआ पिजरे में कैद,लोगो ने ली राहत की सांस ।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता किशन पाठक।
गंगोलीहाट गुलदार की दहशत से लोग सहमे हुए हैं। वही गुलदार दिखने से लोगों में खौफ है । गंगोलीहाट के कोठेरा में एक दो साल दो माह के मासूम को गुलदार घर के आंगन से उठाकर मार डाला था तभी से आसपास स्कूलो मे गुलदार के दहशत से बच्चो ने स्कूल जाना ही छोड दिया था। । इस घटना के बाद से अब लोग स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए है। क्षेत्रीय लोगो ने गुलदार पकडने के लिये वन विभाग से मांग की थी। वन विभाग ने मौके पर पिजरा लगाया था। तथा क्षेत्र मे गुलदार की चहलकदमी पर वन विभाग नजर रखे हुए था। वन विभाग द्वारा घटना स्थल मे पिजरा लगाया और आज गुलदार पिजरे में कैद हो गया ।गुलदार के पिजरे मे कैद होने के बाद लोगो ने राहत की सांस ली है।वन कर्मियों द्वारा गुलदार को वन रेंज कार्यालय दशाईथल लाया गया है वन क्षेत्राधिकारी चंद्रा मेहरा ने बताया कि गुलदार की उम्र लगभग सात आठ वर्ष का है। गुलदार को रेसक्यू सेन्टर भेजा जाएगा। इस मौके पर अजय पल्याल दीवान सिंह त्रिलोक सिंह राणा देवेंद्र मेहरा आदि कई लोग मौजूद रहे।

