कोषाध्यक्ष पद पर 395 वोट से अमृतपाल विजयी सचिव पद पर अनिता कुमारी का रहा कब्जा।

दीपक भारद्वाज
सितारगंज: राजकीय महाविद्यालय में सचिन और कोषाध्यक्ष पद पर मतदान हुआ। जिसमें कोषाध्यक्ष पद पर अमृतपाल सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी नईम को 395 मतों से पराजित किया। जबकि सचिव पद पर अनिता कुमारी ने अमन हालदार को शिकस्त दी। नव निर्वाचित सभी पदाधिकारियों ने पद, गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। छात्र संघ चुनाव में मंगलवार को सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर बढ़चढ़ कर मतदान हुआ। कोषाध्यक्ष पद पर अमृतपाल सिंह और नईम चुनावी मैदान में थे। जिसमें अमृत पाल सिंह को 632 वोट और नईम को 237 वोट मिले। अमृतपाल सिंह 395 वोटो के अंतर से कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। इसके अलावा सचिव पद पर अनिता कुमारी और अमन हालदार के बीच मुकाबला हुआ जिसमें अनिता कुमारी ने अमन हालदार को 248 वोट से हरा दिया। इससे पहले छात्र संघ अध्यक्ष पद पर आकाश विश्वास निर्विरोध चुने गए। इसके साथ ही उपाध्यक्ष पद पर विक्रांत तिवारी, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर एकता बोरा, संयुक्त सचिव पद पर सूरज सरकार, सांस्कृतिक सचिव पद पर नंदिनी सिंह, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर दिव्यांशु सरकार, कला संकाय पद पर रोहित बिष्ट, वाणिज्य संकाय पद के लिए राजकुमार मंडल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

