berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhandपिथौरागढ

बेरीनाग क्षेत्र पंचायत की बैठक में नही पहुंचे जिला स्तरीय अधिकारी।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग ।क्षेत्र पंचायत बेरीनाग शुक्रवार को विकास खंड सभागार में ब्लाक प्रमुख विनीता बाफिला की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में जिला स्तरीय एक भी अधिकारी नही होने के कारण और स्थानीय लोक निर्माण विभाग, जल निगम, सहित आधे दर्जन विभाग आये तक नही। वही क्षेत्र पंचायत सदस्य चौकोडी निर्मला चुफाल ने चौकोडी और उडियारी में पेयजल लाइन बिछाने मे हो रही गडबडी और पेयजल की समस्या और चौकोडी में बिजली के नये कनेक्शन दिये जाने सहित विभिन्न समस्याओं को रखा ।वही ग्राम प्रधान सुकल्याडी मंगल सिंह ने गांव हर घर जल योजना में बड़ी अनियमितता और क्षेत्र पंचायत की बैठकों में उठाये गये समस्याओं पर कोई कार्रवाई नही होने की बात कही और बिना अधिकारियों के क्षेत्र पंचायत की बैठक में अधिकारियों के आयोजित कराने पर सवाल खड़े किये। ग्राम प्रधानों ने गांव में बिजली, पानी सहित विभिन्न समस्याओं को उठाया ।विधायक फकीर राम टम्टा ने बैठक में अधिकारियों और विभागों की अनुपस्थिति पर नारजगी जताई और अनुपस्थित अधिकारियों से जबाब मांगा और कार्रवाई की बात कही।ब्लाक प्रमुख विनीता बाफिला ने बैठक नही आने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने डीएम को अवगत कराया और कहा की जब एक माह बैठक की जानकारी सभी विभागों को देने के बाद भी अधिकारियों का नही आना गंभीर बात है लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के आदेश दिए। वही बैठक में उठी समस्याओं पर एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई कर अवगत कराने की बात कही।बैठक में ज्येष्ठ प्रमुख सुरेंद्र पांगती, कनिष्ठ प्रमुख ममता, विधायक प्रतिनिधि चारू पंत, जिला पंचायत सदस्य नंदन बाफिला, दीवाकर रावल, तहसीलदार हरी राम टम्टा, खंड विकास अधिकारी विनोद प्रसाद, खंड शिक्षा अधिकारी रमेश मौर्य, एसडीओ आयुष चंद, अवर अभियंता महेश रौतेला, विमल दुर्गापाल, डां प्रणव अग्रवाल, हुकुम सिंह बोरा सहित आदि मौजूद थे।

मेरी ही समस्या का समाधान नही हो रहा है – विधायक…

बेरीनाग – क्षेत्र पंचायत की बैठक पहुंचे विधायक फकीर राम टम्टा ने कहा अधिकारी इतने अधिक लापरवाह हो गये हैं मेरे पत्रों पर तक कोई कार्रवाई नही कर रहे हैं विधायक ने कहा जब मेरी समस्या को नहीं सुन रहे हैं तो ये अन्य जनप्रतिनिधियों और जनता की क्या समस्या सुनेंगे। विधायक ऐसे अधिकारियों अब बख्सा नही जायेगा।

चार वर्ष नही हुआ एक भी समस्या का समाधान – प्रधान

बेरीनाग। क्षेत्र पंचायत की बैठक में ग्राम प्रधान सुकल्याडी मंगल सिंह और ग्राम प्रधान खोलागांव दिनेश जोशी और ग्राम प्रधान पौषा ने बैठक में पिछले चार वर्षों में बैठक में उठाई एक भी समस्या को समाधान नही होने का आरोप लगाया है और जिस कारण बैठक में अब ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य नहीं आ रहे हैं शुक्रवार को 84ग्राम पंचायतों के 19ग्राम प्रधान और 24 क्षेत्र पंचायत सदस्य ही पहुंचे।

Share This News