FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandराज्य

हीपा गांव के 1008 पिंगलीनाग मंदिर में एक दिवसीय चौथी मेला लगा।

एनएचएल नेटवर्क ।

थल के हीपा गांव के 1008 पिंगलीनाग मंदिर में एक दिवसीय चौथी मेला लगा। इसमें लोगों ने ईष्ट देवता को नई फसल का भोग लगाया। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से भंडारे का आयोजन किया।

हीपा -भैसीया उडियार के पिंगलीनाग मंदिर में हर वर्ष दीपावली व दूतिया पर्व के बाद चौथी के दिन मेला लगता है। इसमें हीपा – भैसीया उडियार, बेरीगांव, सेलावन, सिल्दो, ठठोली, बोंगाड़, पांखू, चौसाला, जाख रावत, उडियारी, कांडा किरौली, स्योली, लोहाथल, कराला, दशोली, डाडल, पाली मसूरिया, कालेटी,मड्डड भट्टिगाव, प्रेमनगर, विरगवाली, थल, पाखु के लोग पूजा अर्चना करते हैं।मन्दिर में आये श्रद्धालुओं का पुजारी रमेश प्रसाद पन्त ने पूजा पाठ सम्पन्न कराई,

मेले में फकीर सिंह कार्की,हिम्मत सिंह रावत, त्रिलोक सिंह कार्की, कुंडल सिंह रावत ,परवीन सिंह कार्की,रमेश कार्की, जीवन सिंह कार्की, चामू सिंह कार्की,दीपक सिंह कार्की, सहयोग कर रहे है,

Share This News