गंगोलीहाट महाकाली महोत्सव समिति का तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ विधायक ने दीप प्रज्वलित कर किया ।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता किशन पाठक।
गंगोलीहाट महाकाली महोत्सव समिति रावलगांव के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज गंगोलीहाट के खेल मैदान में तीन दिवसीय महाकाली महोत्सव का शुभारंभ हो गया है ।मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक फकीर राम टम्टा व विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष जय श्री पाठक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुकेश रावल ने उपस्थित अतिथियों एवं स्थानीय जनता व कलाकारों का स्वागत करते हुए राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान के सुधारीकरण किए जाने की मांग विधायक के समझ रखी। इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक फकीर राम टम्टा ने सास्कृतिक संवर्धन में महोत्सवों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उक्त महोत्सव के आयोजन के लिए आयोजक सस्था महाकाली महोत्सव समिति रावल गांव की प्रशंसा की उन्होंने कहा कि महोत्सवों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से क्षेत्र की छुपी हुई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होता है उन्होंने मूल रूप से गंगोलीहाट निवासी प्रसिद्ध स्टेज गायिका श्वेता मेहरा की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्वेता मेहरा ने आज अपनी कला के प्रदर्शन से गंगोलीहाट का नाम देश ही नहीं विदेश में भी रोशन किया है श्री टम्टा ने महाकाली महोत्सव समिति को साज सज्जा के लिए विधायक निधि से ₹100000 दिए जाने की घोषणा करते हुए महोत्सव समिति को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

विधायक टम्टा ने राजकीय इंटर कॉलेज गंगोलीहाट के खेल मैदान के उदारीकरण का आश्वासन भी महोत्सव समिति को दिया। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष जय श्री पाठक ने दूसरी बार आयोजित हो रहे उक्त महोत्सव के आयोजन के लिए महोत्सव को बधाई दी। शुभारंभ अवसर पर ग्रुवअप डांस ग्रुप गंगोलीहाट ,मां शारदे संगीत एकेडमी गंगोलीहाट, लोक गायक ठाकुर राम टम्टा, राजेंद्र प्रसाद आदि अनेक कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी ।स्टार नाइट में दिल्ली से आए विनोद आर्या ने भक्ति पर आधारित, कमलजीत ठकरियाल ने हिंदी पंजाबी और नेपाली तथा कैलाश कुमार आदि ने अपने गायन से दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया ।

आयोजन स्थल पर उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश से आए व्यापारियों ने अपनी दुकानें सजाई हैं तथा बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले आदि लगाए गए हैं ।महोत्सव में म्यूजिक की व्यवस्था कल्याण बोरा ग्रुप द्वारा की गई है जबकि लाइट एवं साउंड की बेहतरीन व्यवस्था यूनिक साउंड हल्द्वानी हरीश कांडपाल द्वारा की गई है। शुभारंभ अवसर पर आयोजन समिति के हिरेंद्र रावल ,नरेंद्र रावल, जीवन बुगला, गजेंद्र रावल ,जीवन नेगी, संजय रावल, कैप्टन राजेंद्र रावल, सूबेदार मोहन सिंह रावल ,त्रिभुवन बिष्ट, विजय खत्री, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विमल रावल ,भाजपा अध्यक्ष रमेश बोरा, ग्रामीण अध्यक्ष भगवती मेहरा, विधायक प्रतिनिधि कृष्णा बोरा, भगवान बिष्ट, जितेंद्र देऊपा, दयाल कुमार, प्रदीप कोठारी, भगवान नेगी, हरीश दुर्गापाल, बसंत प्रसाद, दीपक बोरा ,गौरव बोरा , आदि अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना अध्यक्ष मंगल सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौजूद रहा

