berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandबेरीनाग

बेरीनाग श्री नाग महोत्सव रंगारंग कार्यक्रमो के साथ समापन्न।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग चार दिनों तक चले बेरीनाग महोत्सव का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन किया गया। महोत्सव के दौरान रोज विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही कई विभागों द्वारा लगाई प्रदर्शनी का लोगों ने अवलोकन कर जानकारी हासिल की।


श्री नाग महोत्सव समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय महोत्सव का रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हो गया । सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ मुख्य अतिथि कपकोट के विधायक सुरेश गढिया ने किया ।मंगलवार को लोक गायक दर्शन फर्स्वान और रेशमा शाह ने रंगारंग कार्यक्रम कर शमा बांध दिया । दर्शन फर्स्वान ने नन्दा सुन्दा तू दैण , क्रीम पोडर घोसनी क्लै निर्मला, माठु माठु हीट मेरी सुमना, झुमकल्याली झुमकल्याली ,मोतमी मोतमी मेरा मोतमी ,मोतमी हरिया साड़ी लाल विलाउग, और रेशमा शाह जौनसारी, पहाड़ी, गढ़वाली, प॔जाबी ने रात भर दर्शको को झूमने रहे ।इस मौके महोत्सव समिति के अध्यक्ष दीपक सिंह कालाकोटी, कार्यकारी अध्यक्ष जीवन धानिक, गोविन्द सिंह खाती, अमित पाठक, नन्दन बाफिला, इन्द्र सिंह, धानिक, दीपक रौतेला,महेश चंद्र बिष्ट, कमलेश पन्त,मनोज वर्मा, पंकज कार्की, दीपक बोरा,राजेश पन्त, मनोज वर्मा, कैलाश चन्याल, सुरेश बोरा, भगवान बोरा, कुलदीप पन्त, राजीव शर्मा, भूपेन्द्र सिंह भंडारी,गणेश उपाध्याय, विनोद मेहरा,भूपेश बाफिला,प्रदीप कार्की, राजेन्द्र बोरा,कमल पन्त, कुन्दन धानिक योगेश महरा । सहित आदि मौजूद थे।

महोत्सव कार्यक्रम का संचालन गोविंद भण्डारी,और नानू बिष्ट ने किया।

ये विघालय सास्कृतिक कार्यक्रम में रहे सामिल ।

द एकलव्य एकेडेमी चौकोडी, राजीव गाँधी अभिनव विघालय, साधना पब्लिक स्कूल बेरीनाग, द आर्यन पब्लिक स्कूल, मल्लिकाअर्जुन पब्लिक स्कूल, हिमालया इंटर कालेज चौकोडी, साधना इंटर कालेज खितौली , जी आई सी बेरीनाग, लिटिल एंजिल पब्लिक स्कूल,प्राथमिक विद्यालय भट्टी गांव, ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल,लिटिल एंजिल पब्लिक स्कूल राजकीय महाविद्यालय थे ।

Share This News