बौराणी मेले में महिलाओ की चाचरी रही मुख्य आकर्षण..

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग बौराणी में मेला महोत्सव मे सायकालीन मंदिर मे पूजा अर्चना के बाद सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र सिह बोरा ने दीप प्रजवलित कर किया। इस मौके पर स्थानीय कलाकारो ने अपने अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किये।वही ज्वालेश्वर सास्कृतिक कला समिति जौलजीबी धारचूला से आये कलाकारो ने अपने अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किये। बरेली से आये अमित भटनागर ने भी अपनी कला का प्रदर्शन कर दर्शको का मन मोह लिया।
महिलाओ की चाचरी रही मुख्य आकर्षण..

बौराणी मेले में महिला समूह की महिलाओं ने आकर्षक झोड़ा और चांचरी गाई। चाख बोरा व ओखरानी के बच्चो ने सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये वही जैलजीबी व धारचूला का सास्कृतिक दल ने जमकर धमाल मचाया।

बौराणी मेले का मुख्य आकर्षण रात्रि 10 बजे के बाद प्रारंभ होगा। मेले में जब स्थानीय लोक संस्कृति के दर्शन होंगे। मध्य रात्रि को पांच किमी दूर ससपोडा, चौड़ा गोबरगाडा से हजारों की संख्या में ग्रामीण 30 फीट लंबी जलती हुई मशाल को ढोल नगाड़ों के साथ पांच किमी की चढ़ाई पार कर मंदिर में पहुंचेंगे। मंदिर परिसर में जलती हुई मशाल गाढ़ी जाएगी और इस मशाल के उजाले में लोक संस्कृति के दर्शन होंगे। और महिलाओं और पुरुषों के अलग-अलग घेरे में झोड़ा और चांचरी का गायन होगा।इसके बाद हुड़के की थाप पर नौर्त लगते हैं और श्रद्धालु मन्नतें मांगते हैं। मशाल की रौशनी में सारी रात झोड़ा-चांचरी लगायी जाती है, पूरी रात नाच-गाने का यह कार्यक्रम चलता रहता है।
ग्रामीणो ने बनायी छिलके की 30 फिट लम्बी मशाल,

बौराणी मेला महोत्सव का मुख्य आकर्षण 30 फिट लम्बी मशाल को गोबरगाडा के ग्रामीणो ने बना दिया है आज रात लगभग यह मशाल कई गावो की परिक्रमा करते हुए बौराणी मंदिर मे लायी जायेगी जिसका दिदार हजारो भक्त करेगे व अपनी मन्नते मांगगे। कहा जाता है कि इस मशाल के दर्शन शुभ होते है। यही मशाल रातभर मंदिर मे जलती रहती है।जय
आज ग्राम ससपौरा में सैम मंदिर हेतु एक विशाल दिया रूपी मशाल गाव वासियो द्वारा तैयार की जा रही है आज रात 12 बजे इसको सैम मंदिर में ले जाया जाएगा।

