महोत्सव हमारी संस्कृति व हमारी विरासत को संजोने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे है, ब्लॉक प्रमुख अर्चना गंगोला।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग राममंदिर क्षेत्र के प्रसिद्ध बौराणी महोत्सव में गंगोलीहाट की व्लाक प्रमुख अर्चना गंगोला मुख्य अतिथि रही इस मौके पर उन्होने कहा बौराणी महोत्सव हमारी संस्कृति व हमारी विरासत को संजोने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे है।

और उन्होने आयोजक कमेटी को इस महोत्सव के सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। महोत्सव समिति ने ब्लॉक प्रमुख गंगोलीहाट अर्चना गंगोला को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर दीवान सिंह बोरा अध्यक्ष, आन सिंह बोरा उपाध्यक्ष, ममता बोरा उपाध्यक्ष,आकाश सिंह बोरा सचिव, कमल सिंह कार्की चन्दन सिंह बोरा, मनमोहन सिंह बोरा, अमित सिंह गोकुल सिंह,राजेन्द्र बोरा शिवजी, मनोज आर्य ,महेश राम लोहिया सांस्कृतिक संयोजक, कल्याण बोरा, प्रमोद सिह , प्रकाश सिंह ,राजेश सिंह बोरा, देवेन्द्र सिंह, प्रकाश सिंह बोरा, भगवान सिंह,सुधीर सिंह, संजय सिंह आदि कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हेम पाडे ने किया।


