berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

भारत संकल्प यात्रा से मिलेगी जानकारी , ब्लाक प्रमुख।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग । भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत बेरीनाग विकास खंड में बुधवार गई पूरे विकास खंड में शुरु होगी। यह जानकारी देते हुए ब्लाक प्रमुख विनीता बाफिला ने बताया की पुरानाथल से यात्रा की शुरुआत की जायेगी और इस यात्रा के माध्यम से भारत सरकार व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी 29 योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाएगी। योजनाओं का लाभ लेने वाले पात्र लाभार्थियों को उनसे संबंधित योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा। रंगारंग कार्यक्रमों के साथ भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की जायेगी और जहां-जहां यात्रा जाएगी वहां-वहां हेल्थ कैंप लगाए जाएंगे साथ ही सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आम गरीब जान तक पहुंचाया जाएगा मौके पर पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का तत्काल लाभ दिए जाने का कार्य किया जाएगा। ब्लाक प्रमुख विनीता बाफिला ने बताया कि दो रथों के माध्यम से यह यात्रा चलाई जा रही है जिसमें सभी विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय कर दी गयी है ग्रामीणों ने सकंल्प यात्रा में अधिक से अधिक लोगों से लाभ उठाने की अपील की है।

Share This News